Connect with us

झाबुआ

धोलावाड़ में सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले में खुलासा:लूट करने वाले अंतर राज्यीय गिरोह का खुलासा, गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

Published

on

धोलावाड़ में सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले में खुलासा:लूट करने वाले अंतर राज्यीय गिरोह का खुलासा, गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

रतलाम~~रतलाम के धोलावाड़ में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट के मामले में रतलाम पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय गिरोह पर्दाफाश करने में सफलता मिली है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से लूटी गई चांदी की ज्वेलरी और नगद राशि सहित फरियादी का मोबाइल भी बरामद किया है। इस गिरोह के शातिर अपराधी लूट करने वाले एक गिरोह का संचालन करते थे। पूर्व में भी इस गिरोह के द्वारा लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया। गिरोह के सॉफ्ट टारगेट सर्राफा व्यापारी होते थे। जिनसे लूट करने पर उन्हें अधिक राशि मिलने की उम्मीद रहती थी। इस गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। जबकि गिरोह के चार आरोपी अब भी फरार है।

यह था मामला

रतलाम के धोलावाड़ के समीप 27 फरवरी को व्यापारी से मारपीट कर लूट की घटना सामने आई थी। रावटी से रतलाम आ रहे सर्राफा व्यापारी पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने लट्ठ से हमला कर डेढ लाख नगद और आधा किलो से अधिक चांदी के आभूषण लूट लिए। बदमाश व्यापारी का मोबाइल भी छीन कर ले गए। जिससे वह किसी को सूचना नहीं दे सके। लूट की जानकारी मिलने के बाद रावटी और शिवगढ थाना पुलिस अज्ञात लुटेरों की तलाश में जुटी हुई थी। वारदात की सूचना मिलने पर एसपी अभिषेक तिवारी और एडिशनल एसपी सुनील पाटीदार भी मौके पर पहुंचे थे और पीड़ित व्यापारी से घटना की जानकारी ली थी। जिसके बाद एसपी ने एक टीम का गठन किया था। जहां पुलिस को इस गिरोह का खुलासा करने में सफलता मिली है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!