Connect with us

अलीराजपुर

अलीराजपुर – कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने कराते खिलाडी पुष्पराज ओहरिया के सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त की ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️

कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने पुष्पराज ओहरिया के सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त की ।
पुलिस अधीक्षक श्री मनेाज कुमार सिंह से कराते खिलाडी पुष्पराज ने मुलाकात की ।


अलीराजपुर – कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार में अलीराजपुर जिले के कराते खिलाडी एवं कक्षा 11वीं के विद्यार्थी पुष्पराज ओहरिया के राज्य स्तर पर सम्मानित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बालक श्री पुष्पराज ओहरिया को बधाइयां दी। कलेक्टर श्री सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह सेे मुलाकात अवसर पर पुष्पराज ने उन्हें उक्त सम्मान के संबंध में बताया। कलेक्टर श्री सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने पुष्पराज को आगे बढते हुए ओर बेहतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस अवसर पर उक्त बालक की उपलब्धि पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि उक्त राज्य स्तरीय पुरस्कार के तहत पुष्पराज केा 50 हजार रूपये, मैडल, ट्राॅफी एवं प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सुश्री संतरा निनामा, पुष्पराज कि पिता बेधालाल ओहरिया, खेल प्रषिक्षक श्री प्रिकेष वर्मा उपस्थित थे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!