Connect with us

RATLAM

बूथ जीता-चुनाव जीता का लक्ष्य पूरा करेगी भाजपा:- जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा बूथ विस्तारक अभियान की बैठक में बनाए सदस्य

Published

on

बूथ जीता-चुनाव जीता का लक्ष्य पूरा करेगी भाजपा:- जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा
बूथ विस्तारक अभियान की बैठक में बनाए सदस्य

रतलाम / भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा की उपस्थिति मे आदिवासी अंचल के बाजना मंडल की बैठक बूथ विस्तारक अभियान के लिए हुई। इसमे श्री लुनेरा ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है चुनाव में पार्टी ने 51 प्रतिशत मत प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। जो बूथ विस्तारक अभियान क्रियान्वयन से प्राप्त होगा। इससे भाजपा बूथ जीता चुनाव जीता पर भी अमल करेगी।
श्री लुनेरा ने बाजना के शक्ति केन्द्र आम्बापाडा के मतदान केन्द्र की बैठक मे भाजपा के सदस्य भी बनाये। इस दौरान जिला महामंत्री संगीता चारेल, बाजना मंडल प्रशात अग्रवाल, विधानसभा संयोजक विजय चारेल, मोतीलाल निनामा, सुरेश सिंगाड़, शंभुसिंह गणावा, ओम बोरिया, सांसद प्रतिनिधि गोविंद डामर, मंडल महामंत्री नरेन्द्र वसुनिया, जनपद उपाध्यक्ष व शक्ति केन्द्र प्रभारी सुरेन्द्र देवदा, दिनेश , लालबिहार वसुनिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोनक गांधी, अल्पाकिन विस्तारक बहादुर मुनिया, शक्ति केन्द्र प्रभारी लगजी चरपोटा, सरपंच रवि वसुनिया, सरपंच लालसिंह, बूथ महामंत्री हरीश वसुनिया, नरेन्द्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!