Connect with us

झाबुआ

आचार्य श्री के 74 वें जन्मोत्सव पर किया जरूरतमंद को रक्तदान

Published

on

(रक्तदान कर की जरूरत मंद की मदद)

झकनावदा (राजेश काॅसवा):-पुण्य सम्राट ,वचन सिद्ध जयंत सेन सूरीश्वर जी महाराज साहब के पटधर पूज्य गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वर जी महाराज साहब के 74 वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद शाखा झकनावदा के अध्यक्ष एवं प्रांतीय सह मीडिया प्रभारी मनीष – शेतानमल कुमट ने धार जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरदारपुर अपने दो साथियों कृष्णा श्रीवास्तव (देवेंद्र) एवं पन्नालाल चौधरी के साथ पहुंच कर जरूरतमंद मरीजों को रक्तदान किया। इसके साथ ही कुमट ने बताया कि मेरे द्वारा गच्छाधिपति जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में आज 16 वीं बार रक्तदान किया गया तो वही श्रीवास्तव ने 8 वीं बार रक्तदान किया। और पन्नालाल ने करीब 14 बार जरूरतमंद को रक्तदान कर मरीज की मदद की। कुमट ने कहा कि अगर हमारा रक्त किसी की जान बचाता है तो हमारा रक्तदान करना सार्थक है। मानव जीवन अनमोल है और कई भव पार करने के बाद हमे मानव जीवन मिलता है। इस पर हमे मानवता दिखाना चाहिए और हर जरूरतमद की मदद करना चाहिए। और सेवा कार्य में अग्रणी भूमिका निभाना चाहिए।

गच्छाधिपति जी के जन्मोत्सव पर जरूरतमंद को रक्तदान करते युवा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!