Connect with us

RATLAM

शिकारी ने बिछाया जाल, शिकार के फंसने का इंतजार

Published

on

शिकारी ने बिछाया जाल, शिकार के फंसने का इंतजार

रतलाम. सैलाना, शिवगढ़ और सरवन रेंज में तेंदुए की आहट के बाद सक्रिय हुए वन विभाग के अमले ने राला मंडल इंदौर का सहयोग लिया है। तेंदुए को पकडऩे के लिए राला मंडल से पिंजरे मंगाकर सैलाना और शिवगढ़ रेंज में उन स्थानों पर लगाए हैं जहां तेंदुआ जानवरों का शिकार कर चुका है। इन पिंजरों में जीवित बकरे या बकरी को रखकर तेंदुए को ललचाया जाएगा। जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता ये पिंजरे इसी क्षेत्र में लगे रहेंगे। वन मंडलाधिकारी आदर्श सक्सेना के अनुसार राला मंडल की टीम बुलाई गई है।
विचरण एरिया की तलाश में था विभाग
सैलाना और सरवन से लगे राजस्थान के जंगल वाले इलाके में तेंदुए के होने की जानकारी पहले से थी लेकिन वह यहां तक पहुंच जाएगा इसे लेकर वन विभाग हमेशा ही संशय में रहा। एक पखवाड़े में दो बार हमले ने विभाग को सक्रिय कर दिया है। तेंंदुआ अब शिवगढ़ रेंज तक आ गया है जो राजस्थान सीमा से काफी दूर है। इसका मतलब है कि तेंदुआ अंदर तक विचरण कर रहा है। उसके फुट प्रिंट भी मिले हैं और जिन रास्तों पर फुट प्रिंट मिले हैं और शिकार किए उन स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं।

ऐसे काम करेगा पिंजरा
पिंजरे के दो हिस्से रहते हैं। इनमें एक में जीवित जानवर रखा जाता है जिसका शिकार करने शिकारी आता है। वह अंदर प्रवेश करके जीवित जानवर तक पहुंचता इसके पहले ही दोनों तरफ के शटर गिर जाते हैं। इसके बाद वह वहीं कैद हो जाता है। जीवित जानवर को भी कोई नुकसान नहीं होता और आसानी से शिकारी को पकड़ लिया जाता।
फुट प्रिंट से स्पष्ट है तेंदुआ ही है
एक सप्ताह पहले सैलाना रेंज के पाटड़ी में पांच बकरे-बकरियों को मारने के बाद तेंदुएं ने पिछले दिनों शिवगढ़ रेंज के उदरण गांव में भी गाय के बछड़़े को मार डाला है। वन विभाग ने फुट प्रिंट से स्पष्ट कर दिया कि हमलावर तेंदुआ ही है। इसके बाद विभाग ने राला मंडल इंदौर का सहयोग लेने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ये पिंजरे लगाए हैं।जीवित जानवर रखे गए पिंजरे में
राला मंडल के सहयोग से दो स्थानों पर चार पिंजरे लगाए गए हैं। इनमें जीवित जानवर बकरे या बकरी रखे जा रहे हैं। इनकी आवाज सुनकर ही तेंदुआ पिंजरे तक पहुंचेगा जिसे हम पिंजरे में कैद कर लेंगे।
सीमा सिंह, रेंजर, सैलाना रेंज

( पत्रिका से साभार)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

प्रोग्रेसिव्ह पेंशनर्स एसोसिएशन ने झाबुआ विधायक डा. विक्रांत भूरिया के माध्यम से प्रदेश के मुखिया को भेजा ज्ञापन । पेंशनर्स की ज्वलंत लंबित मांगों का निराकरण नही होने से पेंशनर्स एवं उनके परिवार में घोर असंतोष व्याप्त है- अरविन्द व्यास

अलीराजपुर5 hours ago

अलीराजपुर – हजरी बाई खरत होंगी जिला पंचायत अध्यक्ष , भाजपा का कब्जा बरकरार ।

अलीराजपुर7 hours ago

अलीराजपुर – उमराली एकलव्य आवासीय छात्रावास के छात्रो का प्राचार्य के प्रति आक्रोश , कलेक्टर से मिलने पैदल निकले ।

झाबुआ20 hours ago

सेवा भारती द्वारा चलित चिकत्सा आरोग्य प्रकल्प के माध्यम से गाव गाव दी जा रही निशुल्क चिकित्सा सेवा।

झाबुआ21 hours ago

नगर सुरक्षा समिति महिला इकाई का गठन  करने के उद्देश्य से पैलेस गार्डन झाबुआ में मातृशक्ति से संवाद किया।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!