Connect with us

RATLAM

जिले के सभी बूथों पर मनेगा भाजपा का स्थापना दिवस कार्यकर्ता घर-घर फहरायेगे भाजपा का ध्वज

Published

on

जिले के सभी बूथों पर मनेगा भाजपा का स्थापना दिवस
कार्यकर्ता घर-घर फहरायेगे भाजपा का ध्वज

रतलाम  / भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस 6 अप्रैल को जिला कार्यालय के साथ जिले के सभी बूथों पर एक साथ मनाएगी। इस मौके पर भाजपा कार्यालय की आकर्षक साज-सज्जा की जाएगी। पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा और पार्टी के पितृपुरूषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया जाएगा। प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण होगा, इसके बाद 09.15 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन सभी स्थानों पर एकत्र होकर सुना जाएगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश भाजपा ने स्थापना दिवस पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए है। जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के नेतृत्व मे स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा। बूथ स्तर पर बूथ समिति, पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति पार्टी सदस्यों के साथ स्थापना दिवस मनाएगी। मंडल स्तर पर बूथों का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित होगा।इनमे भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे | स्थापना दिवस पर दोप. 1 बजे जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा द्वारा दीवार लेखन किया जाएगा। इसी प्रकार 2 बजे मंडल अध्यक्ष अपने मंडलों में और उसके बाद सभी बूथ अध्यक्ष अपने बूथों पर दीवार लेखन करेगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!