Connect with us

RATLAM

यहां रावण पर बरसाए जाते हैं पत्थर:आलोट के कराडिया में अनोखी परंपरा, करीब 200 साल निभा रहे ग्रामीण

Published

on

यहां रावण पर बरसाए जाते हैं पत्थर:आलोट के कराडिया में अनोखी परंपरा, करीब 200 साल निभा रहे ग्रामीण

आलोट~~आलोट के गांव कराडिया में चल रही पांच दिवसीय रामायण की लीलाओं का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन के साथ यहां पर रावण का वध किया गया। इस गांव में रावण के वध की परंपरा अनूठी है। यहां ग्रामीण रावण पर पत्थर बरसा कर प्रहार करते हैं। ग्रामीण बताते है कि यह परंपरा करीब 200 वर्ष पुरानी है।

गांव के ही पंडित मनोज शर्मा ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पांच दिवसीय मेले का आयोजन होता है। मेले में दो दिवसीय रामलीला का आयोजन होता है। रामलीला में अलग-अलग पात्र दिखाए जाते हैं। जहां भगवान की अनेक लीलाओं का मंचन किया जाता है।

पत्थर मारकर रावण का वध

क्षेत्र में रावण का पुतला दहन कर बुराई का खात्मा करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। पूरे देश की परंपरा से हटकर गांव कराड़िया मे गांव के लोग पत्थर मारकर रावण का वध करते हैं। रामलीला मंच से रावण का वध करने के लिए भगवान राम लक्ष्मण और भगवान की सेना के साथ रथ पर सवार होकर निकले।

भगवान राम ने रावण की नाभि पर बाण चलाया। फिर गांव के लोगों ने रावण पर पत्थर मारना शुरू किए। पत्थर मारने का सिलसिला करीब 5 मिनट तक चलता रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन व आसपास के लोग एकत्रित हुए।

रावण पर पत्थर मारने की कहानी

पंडित मनोज शर्मा बताते हैं कि भगवान राम लक्ष्मण हनुमान नल नील जामुन सहित तो योद्धा थे। जिन्हें शस्त्र चलाने का ज्ञान था, लेकिन उनके साथ में कुछ वानर सेना ऐसी भी थी जिन्हें शस्त्र चलाने का ज्ञान नहीं था। उसी परिपाटी के अनुसार, प्रतीकात्मक रूप से गांव वालों ने भी रावण पर पत्थर बरसाए। उन्होंने पत्थर बरसाने की परंपरा को वाल्मीकि रामायण से जोड़कर बताया और कहा कि रामायण में पाहन नामक पत्थर का जिक्र है। उटी पत्थर को अपना शास्त्र बनाकर भगवान राम की सेना रावण की सेना पर प्रहार करती हैं।

20 दिनों तक चलता है गांव में राग उत्सव

गांव के स्थानी कलाकारों ने गांव की सुख सम्पति की कामना को लेकर अलग-अलग रागों का गायन भी कर रहे है। ये राग महोत्सव 20 दिन तक चलेगा।(भास्कर से साभार)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ21 hours ago

भारत का एक सरकारी स्कूल विश्व के टॉप- 3 स्कूल में शामिल सीएम राइस स्कूल के नवाचार अनुकरणीय कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप

झाबुआ21 hours ago

स्कूल शिक्षा विभाग में 15 हजार शिक्षकों को उच्च पद प्रभार अतिथि शिक्षकों की पूर्ति के लिये भी पारदर्शी तरीके से की जा रही कार्यवाही*****जरूरतमंद छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिये मिलेगी स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2024 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की पहल

बड़वानी21 hours ago

जशन ए शाने रिसालत कान्फ्रेंस 24 को

झाबुआ22 hours ago

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा गिरफ्तारी वारंट एवं स्थाई वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है।

थांदला22 hours ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत दशहरा मैदान थांदला में मानव श्रृंखला एवं स्वच्छता शपथ संपन्न की गई

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!