Connect with us

RATLAM

विधायक श्री काश्यप की निधि से शहर में ढाई करोड रुपए स्वीकृत~~ विधायकगणों की निधि से जिले में 12 करोड 50 लाख रुपए राशि स्वीकृत

Published

on

विधायक श्री काश्यप की निधि से शहर में ढाई करोड रुपए स्वीकृत

रतलाम 11 अप्रैल 2023/ विधायक श्री चेतन्य काश्यप की अनुशंसा पर विधायक निधि से रतलाम शहर में ढाई करोड रुपए के विभिन्न कार्य किए जाना है, जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जारी की जाकर राशि नगर निगम को प्रदाय की गई है।

शहर के वार्ड क्रमांक 31 बापू नगर में कुली कालोनी, वार्ड 31 राजू नगर डीजलशेड, वार्ड 23 तेजा नगर ब्लाक क्र. 2, वार्ड 27 लालजी का बाग, वार्ड 29 होमगार्ड कालोनी के पीछे गली नं. 4, वार्ड 29 संजय नगर, वार्ड 30 रहमत नगर, वार्ड 20 प्रताप नगर, वार्ड 27 भांभी गृह निर्माण, वार्ड 27 पटेल साहब की बावडी, वार्ड 29 समता नगर, वार्ड 29 राजस्व नगर, वार्ड 23 आंधा सेठ की पुलिया के पासस करमदी रोड, वार्ड 23 करमदी रोड, वार्ड 24 अशोक नगर, वार्ड 25 लक्ष्मी नगर सी सेक्टर, वार्ड 26 रत्नेश्वर रोड, वार्ड 18 टाटा नगर, वार्ड 19 धीरज शाह नगर, वार्ड 19 राम रहीम नगर 1-2, वार्ड 22 कल्याण नगर, वार्ड 8 भवानी नगर, वार्ड 9 पटवारी कालोनी, वार्ड 9 त्रिमूर्ति नगर, वार्ड 11 कामर्स कालोनी, वार्ड 24 ज्योति नगर, वार्ड 7 जनता नगर, वार्ड 8 महेश नगर राजगढ, वार्ड  8 सौभाग्य नगर राजगढ, वार्ड 8 निराला नगर, वार्ड 9 शक्ति नगर, वार्ड 9 आदर्श नगर, वार्ड 5 महेश नगर, वार्ड 6 गणेश नगर मार्निंग स्कूल के सामने, वार्ड 6 बाणेश्वरी गृह निर्माण सहकारी समिति के सामने, वार्ड 6 राजीव नगर, वार्ड 8 कोमल नगर राजगढ, वार्ड 2 मालवा नगर पीएनटी कालोनी, वार्ड 4 वरदान नगर, वार्ड 5 राम नगर, वार्ड 5 अभय नगर, वार्ड 5 रेल नगर में सीमेंट-कांक्रीट रोड तथा वार्ड 19 हिम्मत विहार कालोनी रतलाम एवं क्षेत्र में विद्युत लाईन विस्तारीकरण एवं ट्रांसफार्मर की स्थापना के कार्यों के लिए 207 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। साथ ही घर-घर कचरा संग्रहण वाहन के लिए भी 25 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं तथा शेष 18 लाख रुपए से सांस्कृतिक शेड आदि अन्य कार्य किए जाना है।

विधायकगणों की निधि से जिले में 12 करोड 50 लाख रुपए राशि स्वीकृत

रतलाम 11 अप्रैल 2023/ वित्तीय वर्ष 2022-23 में रतलाम जिले में प्रत्येक विधानसभावार ढाई करोड रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इस प्रकार जिले की पांचों विधानसभाओं में कुल 12 करोड 50 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति विभिन्न कार्यों के लिए कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जारी कर दी गई है।जिला योजना अधिकारी श्री बी.के. पाटीदार ने बताया कि विधानसभा रतलाम ग्रामीण में 25 ग्रामों में 150 लाख रुपए के सीसी रोड, 37 लाख रुपए के आठ सांस्कृतिक शेड, 25 लाख रुपए से तीन पुलिया, 28 लाख रुपए की बाउण्ड्रीवाल तथा 10 लाख रुपए के अन्य कार्य स्वीकृत किए गए हैं।विधानसभा रतलाम शहर के विभिन्न वार्डों में 207 लाख रुपए के सीसी रोड एवं विद्युतीकरण कार्य, घर-घर कचरा संग्रहण वाहन के लिए भी 25 लाख रुपए तथा शेष 18 लाख रुपए से सांस्कृतिक शेड आदि अन्य कार्य स्वीकृत किए गए हैं।विधानसभा सैलाना में 218 लाख रुपए से 45 स्थानों पर विद्युतीकरण कार्य, पेयजल समस्या निवारण के लिए टैंकर एवं कुआं निर्माण हेतु 16 लाख रुपए, सामुदायिक शेड चबुतरा, सम्पर्क सडक एवं स्कूल फर्नीचर आदि के लिए 16 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।विधानसभा जावरा में आवागमन में यात्रियों की सुविधा हेतु 23 स्थानों पर 70 लाख रुपए के यात्री प्रतीक्षालय, 20 स्थानों पर 55 लाख रुपए के सांस्कृतिक एवं शांतिवन शेड निर्माण, पेयजल समस्या निवारण हेतु टैंकर एवं अन्य कार्य हेतु 40 लाख रुपए, सिविल अस्पताल जावरा में बगीचा निर्माण हेतु 32 लाख रुपए, 21 स्थानों पर स्ट्रीट लाईट हेतु 14 लाख रुपए, विद्यालयों में किताबों हेतु 20 लाख रुपए, 19 लाख रुपए के सडक, घाट निर्माण एवं फर्नीचर आदि स्वीकृत किए गए।विधानसभा आलोट में पेयजल समस्या निवारण हेतु टैंकर एवं अन्य कार्य 112 लाख, आवागमन में यात्रियों की सुविधा हेतु 2 स्थानों पर 56 लाख के यात्री प्रतीक्षालय, 9 स्थानों पर 36 लाख के सांस्कृतिक शेड, पुल-पुलिया एवं रोड निर्माण हेतु 19 लाख रुपए, सांस्कृतिक शेड पर्यटन के लिए सौंदर्यीकरण एवं बगीचा आदि कार्य के लिए 27 लाख के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!