Connect with us

RATLAM

बेखौफ मनचला कर रहा छेड़खानी:नगर की महिलाओं को हो रही परेशानी, लोगों ने की थाने में शिकायत आलोट

Published

on

बेखौफ मनचला कर रहा छेड़खानी:नगर की महिलाओं को हो रही परेशानी, लोगों ने की थाने में शिकायत

आलोट~~एक बेखौफ मनचला नगर में घूमने वाली महिलाओं के साथ छेड़खानी करने की हरकत पिछले कुछ समय से कर रहा है। वह अपनी हरकत से बाज भी नहीं आ रहा है, जिसकी शिकायत भी नगर के लोगों ने आलोट थाने में की है।आज शाम को ये मनचला फिर होंडा डीलक्स गाड़ी पर सवार होकर आया। यह संजय चौक से नगर परिषद चौराहे तक महिलाओं के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकत करते हुए भाग निकला। बड़ी बात यह है कि नगर के मुख्य चौराहे पर इस प्रकार से मनचले नगर की महिला व युवतियों के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस मनचले को अभी तक पकड़ नहीं पाई है।100 से अधिक नगरवासी आलोट थाने में पहुंचे और नगर में महिलाओं के साथ हो रही छेड़खानी के मामले मे विरोध दर्ज कराया। मनचले को पकड़ने के लिए पुलिस के जवानों ने भी तमाम प्रयास किए, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस के साथ-साथ आलोट नगर के युवाओं ने भी अलग-अलग टोली बनाकर मनचले को ढूंढने की खूब प्रयास किए, लेकिन वो कहीं भाग निकला।इधर, इस मामले में कांग्रेस नेता एडवोकेट योगेंद्र सिंह जादोंन ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की भी एक गाइडलाइन है, जिसके अनुसार 24 घंटे के अंदर महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करना है, लेकिन यहां महिला सुरक्षित नहीं है।आलोट थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने बताया कि जिस एरिया में आया था, वहां पर सर्चिंग कर रहे हैं। जिस और भागे हैं वहां ढूंढने के प्रयास कर रहे हैं। नगर के प्रमुख रोड के सभी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं।(भास्कर से साभार)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!