Connect with us

RATLAM

नवनियुक्त रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मंगलवार को करेंगे पदभार ग्रहण भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जाएगी विशाल वाहन रैली

Published

on

नवनियुक्त रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मंगलवार को करेंगे पदभार ग्रहण

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जाएगी विशाल वाहन रैली

/ राज्य शासन द्वारा नवनियुक्त रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री अशोक पोरवाल 25 अप्रैल को पदभार ग्रहण करेगे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी।भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने बताया कि नवनियुक्त आरडीए अध्यक्ष श्री पोरवाल के कार्यभार ग्रहण करने पर भाजपा की वाहन रैली शाम 4 बजे डॉ.अम्बेडकर भवन परिसर मैदान से आरंभ होगी। यह रैली लोकेन्द्र भवन मार्ग, महाराजा सज्जन सिंह स्टेच्यु , दिलबहार चौराहा, फ्रीगंज, दो बत्ती चौराहा, न्यु रोड़, शहर सराय, रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा, डालुमोदी बाजार, माणकचौक, घास बाजार, चांदनी चौक, लक्कड़पीठा होते हुए छोटु भाई की बगीची समता शीतल पैलेस पहुंचकर विसर्जित होगी। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय, सांसद गुमान सिंह डामोर, सुधीर गुप्ता, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय, दिलीप मकवाना, आकाश विजयवर्गीय (इंदौर),पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया एवं संगीता चारेल सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित होगे। जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने कार्यकर्ताओ से अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आव्हान किया है | यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी एवं सह प्रभारी निलेश बाफना ने दी |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 mins ago

अपराध कम करने में महिलाओं की भागीदारी से क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे‌:- पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल

अलीराजपुर2 hours ago

अलीराजपुर – एसपी राजेश व्यास ने किया कार्य स्थल का निरिक्षण , शहर की सुरक्षा करेगी तीसरी आँख , 143 सीसीटीवी कैमरे होंगे स्थापित ।

झाबुआ19 hours ago

भाजपा दीनदयाल मंडल ने शिविर लगाकर चलाया सदस्यता अभियान ,*****सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न

झाबुआ19 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप के आग्रह पर मृतक राजेश गुगलिया के परिजनों को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की

झाबुआ19 hours ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – ****मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!