Connect with us

RATLAM

मन की बात कार्यक्रम के 100 वे एपिसोड ने इतिहास रचा – जिले के 1295 बूथों पर सैकड़ों लोगों ने एक साथ सुना – जिलाध्यक्ष लुनेरा ने मनुनिया एवं जिला प्रभारी पांडेय ने उमरथाना में सुनी मन की बात

Published

on

मन की बात कार्यक्रम के 100 वे एपिसोड ने इतिहास रचा
– जिले के 1295 बूथों पर सैकड़ों लोगों ने एक साथ सुना
– जिलाध्यक्ष लुनेरा ने मनुनिया एवं जिला प्रभारी पांडेय ने उमरथाना में सुनी मन की बात


रतलाम, 30 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 100 वे एपिसोड ने इतिहास रच दिया। रतलाम जिले के सभी 1295 बूथों पर भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने मन की बात सुनी। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा ने आलोट विधानसभा क्षेत्र के मनुनिया महादेव केंद्र पर और जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने उमरथाना केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के 100 बूथों पर 100-100 लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

जिले में मन की बात कार्यक्रम के 100वे एपिसोड को लेकर काफी उत्साह देखा गया। सुबह 10.45 बजे ही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन कार्यक्रम के प्रसारण स्थल पर एकत्र हो गए थे। 11 बजे मन की बात शुरू होते ही इसे सबने शांतिपूर्वक सुना। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के लिए कई बूथों पर टेंट, लेपटॉप व एलईडी आदि के प्रबंध किए गए थे। जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने विरियाखेड़ी में कार्यक्रम सुना। इसी प्रकार जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई सहित समस्त जन प्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने केंद्रों पर मन की बात सुनी। इस दौरान पार्टी के मोर्चा प्रकोष्ठ, पदाधिकारी एवं असंख्यक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

विधायक काश्यप बूथ क्रमांक 174 के कार्यक्रम में शामिल हुए
रतलाम शहर में मन की बात कार्यक्रम के 100वे एपिसोड के प्रसारण का मुख्य कार्यक्रम ठाकरे मंडल के बूथ क्रमांक 174 पर आयोजित हुआ। इसमें विधायक चेतन्य काश्यप ने मन की बात सुनी। कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम के जिला प्रभारी निर्मल कटारिया, जिला मंत्री राजेंद्र पाटीदार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, क्षेत्रीय पार्षद रामू डाबी, मंडल महामंत्री राकेश परमार सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Up Next

विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल ने यंत्र पूजा कर किया जावरा रोड अंडरब्रिज से सेजावता फंटा फोरलेन निर्माण कार्य का शुभारंभ – 1737.25 लाख की लागत से बनेगा 4.12 किमी लंबा सिटी फोरलेन – रोड गुणवत्ता अच्छी रहे और हादसों की संभावना न रहे इस बात का रखे ध्यान – विधायक श्री काश्यप

Don't Miss

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड जिले में दूरस्थ गांवो तक देखा सुना गया~~प्रधानमंत्री श्री मोदी की “मन की बात” देश के जन-जन की बात : मुख्यमंत्री श्री चौहान 100 एपिसोड होने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का अभिनंदन मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली बहनों के साथ सुना “मन की बात” का 100 वां एपिसोड भोपाल के पीपुल्स माल में बहनों से किया संवाद

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 mins ago

अपराध कम करने में महिलाओं की भागीदारी से क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे‌:- पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल

अलीराजपुर2 hours ago

अलीराजपुर – एसपी राजेश व्यास ने किया कार्य स्थल का निरिक्षण , शहर की सुरक्षा करेगी तीसरी आँख , 143 सीसीटीवी कैमरे होंगे स्थापित ।

झाबुआ19 hours ago

भाजपा दीनदयाल मंडल ने शिविर लगाकर चलाया सदस्यता अभियान ,*****सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न

झाबुआ19 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप के आग्रह पर मृतक राजेश गुगलिया के परिजनों को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की

झाबुआ19 hours ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – ****मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!