Connect with us

झाबुआ

Published

on

-‘‘बूथ विजय संकल्प अभियान’’-
कार्यकर्ताओं ने भाजपा को बनाया है नंबर 1 पार्टी- ज़िला प्रभारी
वार्डों में शक्ति केन्द्रों के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

रतलाम, 15 मई। बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत लगातार दूसरे दिन शहर एवं जिले में वार्ड स्तर पर शक्ति केन्द्र के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठके हुई। इन बैठकों में भाजपा द्वारा भेजे गए वक्ताओं ने केन्द्र, राज्य एवं नगर में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। संगठन की महत्ता बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा आज देश और दुनिया की नंबर 1 पार्टी बनी है। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच खेल भी आयोजित हुए। इनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भाजपा के जिला संगठन प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने बुद्धेश्वर हॉल में वार्ड क्र. 18 एवं 19 की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले चुनावों में विजय का संकल्प लेकर एक बार फिर भाजपा का परचम फहराने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष सुनिल सारस्वत ने संगठन और भाजपा महिला मौर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया ने विकास कार्यों की जानकारी दी। शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने वार्ड क्र. 33, 34 एवं 36 की बैठक रंगोली सभागार में संबोधित की। यहां नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने भी विचार रखे। उन्होंने वार्ड क्र 5 एवं 6 की बैठक को विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल के साथ संबोधित किया। वार्ड क्र. 20 एवं 22 की बैठक को आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल एवं विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने संबोधित किया। वार्ड क्र. 15 एंव 16 की बैठक को जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा एवं वरिष्ठ नेता अशोक जैन लाला ने संबोधित किया। वार्ड क्र. 9 एवं 12 की बैठक को पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी एंव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास द्वारा संबोधित किया गया। वार्ड क्र. 10, 11 एवं 17 की बैठक जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने संबोधित किया।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि इसी तरह शहर के अन्य वार्डों में भी शक्ति केन्द्र की बैठके हुई। वार्ड क्र. 26, 28 एवं 38 की बैठक को विधायक चेतन्य काश्यप एवं वरिष्ठ नेता अशोक जैन लाला, वार्ड क्र. 40, 41 एवं 42 की बैठक को वरिष्ठ नेता प्रेम उपाध्याय एवं कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, वार्ड क्र. 29 एवं 37 की बैठक को जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, वार्ड क्र. 30, 31 एवं 32 की बैठक को जिला उपाध्यक्ष सुनिल सारस्वत एवं महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य श्रीमती अनिता कटारिया, वार्ड क्र. 2, 3 एवं 13 की बैठक जिला मंत्री शैलेन्द्र सिसौदिया एवं निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा द्वारा संबोधित किया गया। सभी बैठकों में बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण के साथ वार्ड संयोजक, बूथ संयोजक, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव, कलस्टर संयोजक, व्यवस्था प्रमुख, नियंत्रक, जिला एवं मण्डल पदाधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 mins ago

भाजपा दीनदयाल मंडल ने शिविर लगाकर चलाया सदस्यता अभियान ,*****सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न

झाबुआ14 mins ago

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप के आग्रह पर मृतक राजेश गुगलिया के परिजनों को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की

झाबुआ15 mins ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – ****मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ20 mins ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में  कुशभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ24 mins ago

अपने वातावरण में स्वच्छता को विशेष महत्व दें****  विधायक डॉ पांडे

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!