Connect with us

RATLAM

बोरखेड़ा में दो पक्षों विवाद के दौरान एक व्यक्ति को गोली मारी, दो घायल

Published

on

बोरखेड़ा में दो पक्षों विवाद के दौरान एक व्यक्ति को गोली मारी, दो घायल

रतलाम। जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र ग्राम बोरखेड़ा में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद बड़ गया। इस दौरान दोनों पक्षो में मारपीट की स्थिति बन गई तथा एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। उसके हाथ मे गोली लगने से वह घायल हो गया। मारपीट में दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल हुआ है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। गोली लगने से घायल व्यक्तिब की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि रात करीब साढ़े सात से आठ बजे के बीच दो पक्षों के मध्य चल रहा जमीन विवाद बढ़ गया तथा हाथापाई तक पहुंच गया।

           दोनो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ने पर एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर फायर कर दिया । गोली लक्ष्मणदास उर्फ लछु सेठ निवासी जावरा के हाथ पर जा लगी। इससे वे घायल हो गए।

वहीं मारपीट में दूसरे पक्ष के इकबाल निवासी ग्राम उपरवाड़ा के सिर में चोट आई है। हाथ में गोली लगने के बाद लक्ष्मण को जावरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रतलाम रेफर कर दिया गया। जावरा शहर थाना प्रभारी वीडी जोशी ने जावरा में मीडियाकर्मियों को बताया कि विवाद पिपलौदा थान क्षेत्र का है, गोली लगने के बाद घायल को जावरा लाए थे, लक्ष्मण खतरे से बाहर है, उसके बाजू में गोली अंदर फंसी होने से रतलाम रेफर किया गया है। इधर इकबाल का उपचार पिपलौदा में कराया गया है।पुलिस जांच कर रही है।(दैनिक नई दुनिया से साभार)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 mins ago

बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

कल्याणपुर49 mins ago

25 साल से फरार  10,000 हजार का स्थाई वारंटी को किया गुजरात पुलिस के सुपुर्द

झाबुआ2 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत मेघनगर से 200 तीर्थ यात्रियों का जत्था मथुरा वृंदावन की यात्रा के लिए रवाना

झाबुआ2 hours ago

झाबुआ पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों के अपराधियों के विरूद्ध की गई प्रभावी कार्यवाही

झाबुआ3 hours ago

हो जाओ तैयार, माँ अम्बे आने वाली है, सजा लो दरबार माँ अम्बे आने वाली हैं, तन, मन और जीवन हो जायेगा पावन, माँ के कदमो की आहट से गूंज उठेगा आँगन- पण्डित महेन्द्र तिवारी । 3 अक्तुबर से बसंत कालोनी में मातारानी के आगम के साथ ही घट स्थापना के साथ होगा नवरात्रोत्सव ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!