Connect with us

झाबुआ

मुख्यमंत्री द्वारा लाडली बहना योजना अंतर्गत जिलें में 1,87,574 बहनो के खातों में सीधे 18 करोड़ 27 लाख 59 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई

Published

on

झाबुआ 10 जून, 2023। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जबलपुर से अपनी लाडली बहनों के खातों में 1000/- रुपये भेजकर शुभारंभ किया।
जिसके सीधे प्रसारण में झाबुआ जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगर परिषद वार्ड व बाहर के प्रत्येक वार्ड में जनप्रतिनिधियों के साथ लाडली बहने जुड़ी। झाबुआ में 1,87,574 बहनो के खातों में सीधे 18 करोड़ 27 लाख 59 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई। जिले में कुल 1 लाख 94 हजार 357 महिलाओं का पंजीयन किया गया जिसमें से 1 लाख 94 हजार 210 महिलाएं पात्रता की श्रेणी में आयी।
कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा ग्राम पंचायत मोहनपुरा ब्लॉक झाबुआ में आयोजित लाडली बहना समारोह में सम्मिलित हुई। बहनों में इस योजना के प्रारंभ होने से उल्लास का माहोल है। सभी बहनो ने अपने-अपने घरों में आज दीप जलाकर, रंगोली बनाकर उपना उत्साह प्रकट किया। बधाई गीत भी गाये गए। जिले में राजवाड़ा मे आयोजित कार्यक्रम में शाम 6 बजे से मुख्यमंत्री श्री चौहान के द्वारा 1 हजार की प्रथम किश्त सिंगल क्लिक के माध्यम से डाली गई। इस अवसर पर प्रसारित उदबोधन को दी गई लिंक से प्रत्येक पंचायत एवं ग्राम में टीवी के माध्यम से प्रसारित किया गया।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है। मेरी बहनों, यह भारत है, जहां नारियों का सम्मान आज नहीं हजारो वर्षो से किया जा रहा है। इसलिए भगवान के नाम के पहले माता या देवी का नाम लिया जाता है। बहने छोटी-छोटी जरूरतें पूर्ण कर सके, इसलिए मैंने सोचा क्यों न बहनों को 1000 रूपये दिए जाए। यह राशि 1000 राशि से बढ़ा कर धीरे-धीरे 3000 तक ले जाएगे। साथ ही पेंशन भी 1000 रूपये तक दी जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर रांगोली बनाई गई। स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में लाड़ली बहनाओं द्वारा लोक गीत, लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक आदि गतिविधियां की गई। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात् रात्रि प्रारम्भ होते ही सभी घरों में लाड़ली बहना दीपोत्सव के तहत दीपक जलाए गए।
इस दौरान कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार, अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!