Connect with us

RATLAM

हेरिटेज वॉक में जाना 143 वर्ष पूर्व घंटाघर पर चढ़ाया गया था लंदन में बना घंटा

Published

on

हेरिटेज वॉक में जाना 143 वर्ष पूर्व घंटाघर पर चढ़ाया गया था लंदन में बना घंटा

रतलाम 12 जून 2023/ जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् एवं रतलाम हेरिटेज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इसमें रतलाम शहर की धरोहरों, गौरवशाली इतिहास, स्थापत्य कला और उनके अनछुए तथ्यों से अवगत कराया गया।हेरिटेज वॉक को संस्था की विनीता तांतेड़ द्वारा महलवाड़ा के गुम्बद, घंटाघर की घड़ी का यंत्र-रचना, रतलाम की टकसाल, थावरिया बाजार आदि के इतिहास के बारे में विस्तृत विवरण दिया गया। हेरिटेज वॉक महलवाड़ा से प्रारम्भ होकर घंटाघर, सुरजपौर, थावरिया बाजार होते हुए पुनः रणजीत विलास पैलेस पर समाप्त हुई। उपस्तिथ लोगो ने पैदल चलकर सभी धरोहरों की जानकारी प्राप्त कर इतिहास को जाना। वॉक में परियोजना अधिकारी श्री अरुण पाठक, श्री महावीर वर्मा, श्री हिमांशु कर्दम, प्रकृति जोशी, श्री आदित्य पंडित, श्री हितेश चुंडावत, श्री भरत राठी, श्री अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!