Connect with us

झाबुआ

कोटेश्वर सिंचाई तालाब का फायदा उठा रहे हैं 2000 से अधिक किसान परिवार

Published

on

कोटेश्वर सिंचाई तालाब का फायदा उठा रहे हैं 2000 से अधिक किसान परिवार

रतलाम जिले में प्रथम फव्वारा पद्धति से निर्मित कोटेश्वर इमलीपाड़ा सिंचाई तालाब का फायदा 2000 से अधिक किसान परिवारों उठा रहे हैं। यह महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना लगभग 22 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता का सशक्त माध्यम बनी है।कोटेश्वर तालाब का निर्माण शासन द्वारा 69 करोड़ 63 लाख रुपए वहन करके किसानों की सिंचाई  सुविधा के लिए किया गया है। रतलाम तहसील के ग्रामीण क्षेत्र के करीब13 गांव  तालाब से लाभान्वित हो रहे हैं। यह सिंचाई परियोजना इमलीपाड़ा गांव के अलावा रावलिया, खेड़ा खेड़ी, पीपलोदी, बावड़ीखेड़ा, पीपलखूंटा, उमरन, पिपलीपाड़ा, बसंतपुरा, कुण्डालपाड़ा एवं गुजरपाड़ा के 2354 किसान परिवारों के लिए वरदान बनी है।

तालाब निर्माण के पूर्व क्षेत्र के किसानों द्वारा परंपरागत खेती की जाती थी परंतु तालाब निर्माण हो जाने के बाद अब किसान अमरुद, नींबू, पपीता जैसी ने उद्यानिकी फसल लेने में भी सक्षम हो गए हैं। अब क्षेत्र में उद्यानिकी खेती भी बहुत तादाद से की जा रही है। क्षेत्र के कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ जीवन स्तर में भी सुधार हुआ है। आसपास के भूजल स्तर में अपेक्षित वृद्धि हो गई है। मछली पालन रोजगार की सुविधा एवं मवेशियों को पीने का पानी उपलब्ध हो रहा है। दबावयुक्त सिंचाई प्रणाली से सिंचाई करने पर पानी की खपत कम होती है तथा किसान को सिंचाई के लिए ज्यादा मात्रा में पानी उपलब्ध रहता है। कोटेश्वर सिंचाई तालाब की अधिकतम ऊंचाई 23.25 मीटर है, कुल जल भराव क्षमता 10 घनमीटर की है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ13 mins ago

कलेक्टर द्वारा एक आवेदक को 50 हजार की और एक आवेदक को 10 हजार की आर्थिक सहायता दी गई

झाबुआ6 hours ago

शहर में चार पहिया वाहनों के आसानी से प्रवेश से बिगड़ती यातायात व्यवस्था……… यातायात विभाग चालानी कारवाई में व्यस्त

झाबुआ20 hours ago

प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जिला जेल झाबुआ का औचक निरीक्षण किया गया

झाबुआ20 hours ago

योग्य आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराए, वित्तीय साक्षरता और ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच सुनिश्चित करने हेतु ब्लॉक स्तरीय कैंप लगाए-कलेक्टर नेहा मीना

झाबुआ20 hours ago

चंद्रकला, रमेश बैरागी, चुन्नीलाल सहित सभी तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री डॉ यादव को दे रहे थे धन्यवाद रतलाम से 239 तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन में हुए सम्मिलित

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!