Connect with us

RATLAM

कालिकामाता मंदिर परिसर में श्री शिव आराधना महोत्सव चल रहा, रोज उमड़ रही भीड़

Published

on

कालिकामाता मंदिर परिसर में श्री शिव आराधना महोत्सव चल रहा, रोज उमड़ रही भीड़

रतलाम~~कालिकामाता मंदिर परिसर में श्री शिव आराधना महोत्सव चल रहा है। कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट व श्री शिव आराधना महोत्सव समिति की ओर से आयोजित इस महोत्सव में शनिवार से शिव महापुराण कथा शुरू हुई। परम पूज्य स्वामी निर्मल चैतन्य पुरी महाराज कथा का वाचन कर रहे हैं। उन्होंने कहा 18 पुराणों में चौथा पुराण शिव महापुराण है। जिसमें 7 संहिता हैं। भगवान की प्राप्ति के लिए पहले मानव को कथा श्रवण करना चाहिए। भगवान की कथा का श्रवण प्रेम से तथा जागृत रहते हुए करना चाहिए अन्यथा वह व्यथा हो जाती है।

पूर्वजों तथा भगवान की कृपा से मानव शरीर मिलता है। शिव का शाब्दिक अर्थ कल्याण है। शिव महापुराण गहन तथा गूढ़ अर्थों वाली है। विचारों को नष्ट करने के लिए कथा का श्रवण करना चाहिए। कथा से पहले चैतन्य पुरी महाराज तथा व्यासपीठ का पूजन महापौर प्रहलाद पटेल, ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी, समिति अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, समाजसेवी मुरलीधर चांदनी वाला, हरीश कुमार बिंदल, राधा वल्लभ पुरोहित, अजय चौहान, दिनेश वाघेला, मनोहर पोरवाल ने किया। अखंड ज्ञान आश्रम के देवस्वरूपानंद और राजेंद्र पुरी महाराज का समिति ने स्वागत किया।

रोज सुबह पार्थिव शिवलिंग का हो रहा निर्माण: महोत्सव में कालिका माता मंदिर परिसर में रोजाना सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पूजन व विसर्जन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। वहीं दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक शिव महापुराण हो रही है।(दैनिक भास्कर से साभार)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ13 hours ago

प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जिला जेल झाबुआ का औचक निरीक्षण किया गया

झाबुआ13 hours ago

योग्य आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराए, वित्तीय साक्षरता और ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच सुनिश्चित करने हेतु ब्लॉक स्तरीय कैंप लगाए-कलेक्टर नेहा मीना

झाबुआ13 hours ago

चंद्रकला, रमेश बैरागी, चुन्नीलाल सहित सभी तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री डॉ यादव को दे रहे थे धन्यवाद रतलाम से 239 तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन में हुए सम्मिलित

झाबुआ13 hours ago

भाजपा कार्यकर्ता रखते है लक्ष्य पूरा करने की काबिलियत:- विधायक डॉ.पांण्डेय एक-दूसरे के सहयोग से पूरा करें सदस्यता का लक्ष्य:- विधायक डामर जिले मे बन चुके है 1,70,000 सदस्य:- जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय भाजपा की कामकाजी बैठक सम्पन्न

झाबुआ13 hours ago

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत बैठक संपन्न***** खुशियों की दास्ता नगर निगम के सफाई कर्मियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान की सौगात मिली सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर आयोजित स्वास्थ्य को लेकर हुई परेशानी दूर****अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!