Connect with us

झाबुआ

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पहुंचे नपाध्यक्ष के घर

Published

on

पीएम आवास योजना में बने घर में बैठकर किया स्वल्पाहार

थांदला (वत्सल आचार्य) मप्र व छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल सोमवार को थांदला पहुंचे। यहां पर उन्होंने नपाध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी सुनील पणदा के पीएम आवास योजना में बने घर पर पहुंचकर स्वल्पाहार किया। इस दौरान जिले के भाजपा पदाधिकारियों से संवाद कर जामवाल ने बूथ मजबूतीकरण को लेकर नेताओं को प्रेरित किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने मंडल महामंत्री सुनील पणदा के बारे में संगठन मंत्री को जानकारी दी और बताया कि उनका यह आवास पीएम आवास योजना में बनाया हुआ है। सुनील पणदा के व्यक्तित्व के बारे में बताते हुए नायक ने कहा कि वह 20-25 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर समाजसेवा के कार्य करते रहे है। साथ ही थांदला की जनता की आवाज पर उनकी पत्नी को नगर परिषद अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा द्वारा किए गए कार्यों को लेकर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए अच्छे विकास कार्यों को करने के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की। इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी सुनील पणदा ने तिलक लगाकर घर आए सभी अतिथियों का स्वागत किया।
यहां पर थांदला मंडल के सभी मोर्चों के अध्यक्षों ने क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, इंदौर संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम, जिला संगठन प्रभारी हरिनारायण यादव, जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, विधानसभा पूर्णकालिक ओम प्रकाश दय्या, जिलाकरकारिणी सदस्य लक्ष्मण नायक, जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय,श्यामा ताहेड़, विश्वास सोनी,, संजय भाभर ,मंडल उपाध्यक्ष एवं पार्षद जितेंद्र राठौर,पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बंटी अमलियार, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोलू फतरोड,सहकार भारती जिला महामंत्री दिलीप डामोर,रवि निनामा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

शहर में चार पहिया वाहनों के आसानी से प्रवेश से बिगड़ती यातायात व्यवस्था……… यातायात विभाग चालानी कारवाई में व्यस्त

झाबुआ15 hours ago

प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जिला जेल झाबुआ का औचक निरीक्षण किया गया

झाबुआ16 hours ago

योग्य आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराए, वित्तीय साक्षरता और ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच सुनिश्चित करने हेतु ब्लॉक स्तरीय कैंप लगाए-कलेक्टर नेहा मीना

झाबुआ16 hours ago

चंद्रकला, रमेश बैरागी, चुन्नीलाल सहित सभी तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री डॉ यादव को दे रहे थे धन्यवाद रतलाम से 239 तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन में हुए सम्मिलित

झाबुआ16 hours ago

भाजपा कार्यकर्ता रखते है लक्ष्य पूरा करने की काबिलियत:- विधायक डॉ.पांण्डेय एक-दूसरे के सहयोग से पूरा करें सदस्यता का लक्ष्य:- विधायक डामर जिले मे बन चुके है 1,70,000 सदस्य:- जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय भाजपा की कामकाजी बैठक सम्पन्न

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!