Connect with us

झाबुआ

सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान यातायात जागरूकता हेलमेट रैली का आयोजन…………………. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाली गई रैली…..

Published

on

झाबुआ- 31 वा सड़क सुरक्षा सप्ताह के छठे दिन यातायात जागरूकता हेलमेट रैली का आयोजन किया गया | जागरूकता हेलमेट रैली का आयोजन का उद्देश्य आम जनों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने और वाहन रैली के माध्यम से आम जनों में इसकी उपयोगिता को लेकर जागरूकता लाना |

सुबह करीब 11:00 बजे यातायात जागरूकता हेलमेट रैली के लिए पुलिस विभाग के सभी कर्मचारी के राजवाड़ा चौक पर एकत्रित हुए |पुलिस अधीक्षक विनीत जैन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |दोपहिया वाहन रैली का नेतृत्व प्रथम पंक्ति पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर दाे पहिया वाहन पर और हेलमेट पहनकर कर रहे थे |यह रैली शहर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए बस स्टैंड होते हुए उत्कृष्ट रोड पर स्थित ट्रैफिक गार्डन पर समाप्त हुई | इस रैली का उद्देश्य आम जनों में दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की अनिवार्यता और उपयोगिता बताना ,ताकि आमजन हेलमेट को लेकर जागरूक हो सके और दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें | यातायात जागरूकता हेलमेट रैली मे एडिशनल एसपी के अलावा यातायात प्रभारी सूबेदार कोमल मीणा ,विजेंद्र सिंह मुजाल्दे, एएसआई लोकेंद्र खेड़े, आरक्षक दीपक पटेल , केदार , संतोष चौहान के अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

सेवा भारती द्वारा संचालित जनजातीय सशक्तिकरण केंद्रबड़ा घोसालिया में पत्तल दोने बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया

झाबुआ6 hours ago

पेंशनर्स के प्रति हमारे दायित्वों के प्रति समर्पित रहे -शांति वसुनिया
जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

झाबुआ21 hours ago

नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ का वार्षिक व्यापक सम्मेलन संपन्न****

झाबुआ21 hours ago

डॉ.अंजना मुवेल “नारी अस्मिता श्रेष्ठ साहित्य सम्मान” से सम्मानित* 

झाबुआ21 hours ago

जिला जन सम्पर्क केे आईने से***** 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित****पशु घर गिरने से मृत दो गायों के प्रकरण में 77000 से अधिक आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत****खुशियों की दास्ता साइबर तहसील परियोजना से घर बैठे अरबाज का नामांतरण आसानी से हो गया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!