Connect with us

RATLAM

शहर में अलकापुरी मुख्य मार्ग से हनुमान ताल तक 3.91 करोड़ की लागत से सौन्दर्यीकृत फोरलेन बनेगा विकास पर्व के अन्तर्गत कर्नाटक के राज्यपाल श्री गहलोत, केंद्रीय मंत्री श्री कुलस्ते, विधायक श्री कश्यप तथा महापौर ने किया भूमि पूजन

Published

on

शहर में अलकापुरी मुख्य मार्ग से हनुमान ताल तक 3.91 करोड़ की लागत से सौन्दर्यीकृत फोरलेन बनेगा

विकास पर्व के अन्तर्गत कर्नाटक के राज्यपाल श्री गहलोत, केंद्रीय मंत्री श्री कुलस्ते, विधायक श्री कश्यप तथा महापौर ने किया भूमि पूजन

रतलाम 23 जुलाई 2023/विकास पर्व के अन्तर्गत रतलाम शहर में अलकापुरी मुख्य मार्ग से हनुमान ताल तक 3.91 करोड रुपए की लागत से निर्मित किए जाने वाले सौन्दर्यीकृत फोरलेन मार्ग का भूमि पूजन रविवार को कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोतकेंद्रीय एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्तेस्थानीय विधायक शहर श्री चैतन्य काश्यपमहापौर श्री प्रहलाद पटेलजिला अध्यक्ष भाजपा श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मापूर्व महापौर श्री शैलेंद्र डागाश्री बजरंग पुरोहितश्री प्रदीप उपाध्यायश्री प्रेम उपाध्यायश्री मनोज शर्माक्षेत्रीय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी आदि उपस्थित थे।

 कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने कहा कि विधायक श्री चेतन्य काश्यप दस वर्षों से रतलाम का सर्वांगीण विकास कर रहे है। आज मध्यप्रदेश के साथ  रतलाम तेज गति से विकास कर रहा है। रतलाम महानगर बनकर प्रदेश में ही नहीं देश में अपना नाम गौरवांवित करेगा। रतलाम से मेरा बचपन से संबंध रहा है। उन्होने नागरिकों से आव्हान किया कि  भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी के प्रथम पायेदान पर लाने हेतु अपना योगदान देवें।

 

केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि सौभाग्य का विषय है कि प्रदेश के नगरों की सड़कों का नवीनीकरण कायाकल्प योजना के तहत किया जा रहा है। रतलाम के विधायक श्री चेतन्य काश्यप एक सच्चे जनसेवक है। वे दिन प्रतिदिन रतलाम का विकास कर रहे है। अपने कार्य क्षेत्र में कार्य करने की उनमें सच्ची लगन है। वर्ष 2003 के बाद से हम जिस मध्यप्रदेश को देखते हैतो यहां चहुंमुंखी विकास हुआ है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई लाडली लक्ष्मी योजना महिलाओं के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगी। यह अभूतपूर्व योजना है।

 

विधायक श्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि इस सड़क के नवनिर्माण की लंबे समय से मांग चल रही थी। हनुमान ताल क्षेत्र शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल बन चुका हैं। नगर के सौंदर्यीकरण के साथ सड़कों का भी अच्छा होना जरूरी है। विशेष निवेश क्षेत्र में उद्योग लाने के लिए नगर का सुविधाजनक होना जरूरी है। कायाकल्प योजना में नगर की सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है। अनाधिकृत कॉलोनियों के नियमितिकरण के तहत नगर की 50 कॉलोनियां वैध हो चुकी है इन कॉलोनियों में प्रथम चरण में 20 करोड़ की लागत से विकास कार्य करवाये जायेंगे साथ ही 50 अविकसित कॉलोनियों में भी विकास कार्य करवाए जाएंगे। दिन प्रतिदिन रतलाम के स्वरूप को विकसित किया जा रहा है जो नगर से महानगर की परिकल्पना को साकार कर रहा है।

महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि वर्षों से मांग चली आ रही थी जो आज पुरी होने जा रही है 3.91 करोड़ की लागत से बनने वाली इस 4 लेन सड़क का सौन्दर्यीकरण किया जाकर इसे सर्वसुविधायुक्त बनाया जायेगा। उन्होने कहा कि रतलाम की यह प्रमुख सड़क है इस सड़क से नागरिक हनुमान ताल क्षेत्र की ओर जाते है। विधायक श्री काश्यप की विकासवादी सोच के चलते नगर में गोल्ड कॉम्पलेक्स, 700 बेड का अस्पताल निर्माणाधीन है कॉमर्स कॉलेज के पीछे महानगरों की तर्ज पर सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाना है। अलकापुरी उद्यान में 14 अगस्त को भारत माता की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। हमारा पुरा प्रयास है कि रतलाम नगर के नागरिकों को उनके सपनों का रतलाम बनाकर दें।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा ने कहा कि वर्तमान में रतलाम नगर में जो विकास की रफ्तार चल रही है उस रफ्तार के चलते रतलाम नगर को महानगर बनने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। नगर में दिन प्रतिदिन विकास कार्य महानगरों की तर्ज पर किये जा रहे हैं जो प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम में सर्वश्री सुनील सारस्वतमहेन्द्र नाहरअनिता कटारियाअनिता पाहूजामयूर पुरोहितआदित्य डागानिलेश गांधीविनोद यादवभगतसिंह भदौरियापप्पू पुरोहितदिलीप गांधीधर्मेन्द्र व्यासरामूभाई डाबीअनिता कटारासपना त्रिपाठीहितेश कामरेडपरमानन्द योगीरणजीत टांकदेवश्री पुरोहितशबाना खानप्रीति कसेराअनिता वसावाआयुशी सांखलामाया पांचालपवन सोमानी,  सुदीप पटेलसुशील सिलावटदेवशंकर पाण्डेगौरव त्रिपाठीसंजय कसेराहेमराज वसावाशेरू पठानरमेश पांचालदिनेश शर्माराजेश रांकाचेतना पाटीदारदिव्या चन्दन शर्माआदि उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!