Connect with us

झाबुआ

संत शिरोमणी रविदास जी मंदिर निर्माण जन जागरण यात्रा का रतलाम जिले में प्रवेश भाजपा ने किया जन सहभागिता का आह्वान~~~जन संपर्क के झरोखे से———संत शिरोमणि श्री रविदास समरसता यात्रा 28 जुलाई को रतलाम जिले के आलोट विकासखंड में प्रवेश करेगी समरसता यात्रा का होगा भव्य स्वागत~~ समरसता यात्रा की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक लेकर दिए दिशा निर्देश~~

Published

on

संत शिरोमणी रविदास जी मंदिर निर्माण जन जागरण यात्रा का रतलाम जिले में प्रवेश
भाजपा ने किया जन सहभागिता का आह्वान
रतलाम, 27 जुलाई।
 सागर में बनने वाले संत शिरोमणी रविदास जी मंदिर निर्माण हेतु निकाली जा रही जन जागरण यात्रा का रतलाम जिले में 28 जुलाई को प्रवेश होगा। यह यात्रा 29 जुलाई तक जिले में प्रवास कर 30 जुलाई को उज्जैन जिले में प्रवेश करेगी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, सांसद सुधीर गुप्ता, गुमान सिंह डामोर, अनिल फिरोजिया, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व विधायक संगीता चारेल एवं जितेन्द्र गेहलोत ने जिले के सभी नागरिकों से जन जागरण यात्रा में सहभागिता कर इसे सफल बनाने का आव्हान किया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना ने बताया कि जन जागरण यात्रा के दौरान संत शिरोमणी रविदास जी के मंदिर निर्माण हेतु मिट्टी एवं जल संग्रहण अभियान संचालित होगा। इसमें जिले के अंतर्गत आने वाली नदियों का जल एवं मिट्टी संग्रहित कर मंदिर निर्माण हेतु भेजी जाएगी। जन जागरण यात्रा 28 जुलाई को सुबह मंदसौर जिले से आलोट में प्रवेश करेगी। यहाँ प्रातः 11ः00 बजे जन संवाद होगा। इसके बाद यात्रा आलोट से प्रस्थित होकर जावरा पहुंचेगी, वहाँ शाम 04ः00 बजे जनसंवाद (सभा) के बाद रात्रि विश्राम होगा। 29 जुलाई को सुबह जन जागरण यात्रा पिपलौदा होते हुए सैलाना पहुंचेगी, जहाँ प्रातः 11ः00 जन संवाद होगा। इसके बाद यात्रा धामनोद होते हुए शाम 04ः00 बजे रतलाम आएगी। रतलाम में अलकापुरी चौराहा से यात्रा आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए करमदी नाका स्थित संत रविदास चौराहा पहुंचेगी और जन संवाद सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी। इसके बाद रात्रि विश्राम कर 30 जुलाई को यात्रा का उज्जैन जिले में प्रस्थान होगा।
भाजपा ने सर्व समाज से यात्रा के दौरान संत शिरोमणी रविदास जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व अनुसार समरसता का परिचय देने तथा यात्रा का जगह-जगह स्वागत कर इसमें सहभागिता करने का आह्वान किया है।

जन संपर्क के झरोखे से———

संत शिरोमणि श्री रविदास समरसता यात्रा 28 जुलाई को

रतलाम जिले के आलोट विकासखंड में प्रवेश करेगी

समरसता यात्रा का होगा भव्य स्वागत

रतलाम 27 जुलाई 2023/  संत शिरोमणि श्री रविदास मंदिर निर्माण हेतु राज्य शासन द्वारा आयोजित समरसता यात्रा 28 जुलाई को रतलाम जिले में प्रवेश करेगी। इस अवसर पर यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है, स्थान-स्थान पर ग्रामीणों एवं शहरीजनों द्वारा पुष्पवर्षा तथा वाद्य वादन द्वारा हर्षोल्लास के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया जाएगा। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा यात्रा से जन-जन को जोड़ा गया है। जिले में यात्रा के पड़ाव स्थलों एवं विश्राम स्थलों पर यात्रा हेतु संपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

समरसता यात्रा 28 जुलाई को जिले के आलोट विकासखंड के नागेश्वर उन्हेल में प्रातः 10.00 बजे प्रवेश करेगी। इसके पश्चात यात्रा भोजाखेड़ी, पालनगर, खेड़ापति हनुमान, शीतला माता, आलोट शहर, दूधिया, गुलबालोद, कछालिया, भूतिया, ताल फंटा, ताल नगर, चंबल नदी नाग पिपलिया होते हुए दोपहर लगभग 2.30 बजे जावरा विकासखंड के हाटपिपलिया पहुंच जाएगी। हाटपिपलिया से आगे चलते हुए जावरा विकासखंड के सिंदूरकिया, दुधाखेड़ी, नयानगर, इस्लामनगर, आक्याबेनी फंटा, बामनखेड़ी, ताल नाका चौराहा होती हुई शाम लगभग 4.00 बजे जावरा शहर में प्रवेश करेगी।

इस दौरान समरसता यात्रा संवाद 28 जुलाई को दोपहर 11.30 बजे आलोट शहर में एवं शाम 4.15 जावरा शहर में आयोजित होगा। आलोट में मंडी प्रांगण तथा जावरा में खाचरोद नाका मंडी पर संवाद स्थल बनाए गए हैं। जावरा में रात्रि विश्राम की व्यवस्था कृषक प्रशिक्षण संस्थान में की गई है।

जनपद पंचायत आलोट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.के. वक्तारिया ने बताया कि संत शिरोमणि रविदास समरसता यात्रा के आलोट में आगमन पर कलश यात्रा पूजन, संतों का स्वागत जनप्रतिनिधियों, नागरिकों द्वारा किया जाएगा। आलोट जनपद सीमा में पहली ग्राम पंचायत बोरखेड़ी में यात्रा का स्वागत होगा। शिप्रा नदी किनारे मां शिप्रा का पूजन-अर्चन होगा। शिप्रा का जल यात्रा कलश में लिया जाएगा। समरसता यात्रा आलोट नगर में लाल माता मंदिर से प्रारंभ होकर जूना बाजार, विट्ठल मंदिर चौराहा, लखारा कुई, राजेंद्र चौक, संजय चौक, विजय स्तंभ, पोस्ट ऑफिस चौराहा, प्याऊ चौराहा, जगदेवगंज, मनीराम चौराहा, अंबेडकर भवन, नगर परिषद आलोट मंडी गेट होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंचेगी जहां समरसता यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। जनसंवाद कार्यक्रम के पश्चात कारगिल चौराहे पर नगर परिषद द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद जनपद पंचायत गेट पर जनप्रतिनिधि, नागरिकगण समरसता यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा से करेंगे।

आलोट विकासखंड के ग्रामों में भी समरसता यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत करने की भव्य तैयारी की गई है। साथ ही आसपास की समस्त ग्राम पंचायतों से मिट्टी एवं जल संग्रहित किया जाएगा। दूसरे दिन 29 जुलाई को समरसता यात्रा जिले के पिपलौदा, सैलाना तथा रतलाम विकासखंडों में पहुंचेगी।

समरसता यात्रा की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक लेकर दिए दिशा निर्देश

रतलाम 27 जुलाई 2023/  संत शिरोमणि श्री रविदास समरसता यात्रा रतलाम जिले में 28 जुलाई से प्रारंभ हो रही है। यात्रा के भव्य आयोजन, स्वागत, सत्कार एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध है। कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देश पर अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा जिले की समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय उपस्थित थे।बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. श्रीवास्तव ने जनपद क्षेत्रों में यात्रा के पड़ाव स्थलों, संवाद स्थलों पर छाया, पानी, भोजन इत्यादि व्यवस्थाओं के बारे में जनपदवार जानकारी प्राप्त की, व्यवस्थाओं में कोई कोरकसर बाकी नहीं रखने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि 28 जुलाई को समरसता यात्रा मंदसौर जिले से रतलाम जिले के आलोट विकासखंड में प्रवेश करेगी। आलोट से आगे चलते हुए जावरा, पिपलोदा, सैलाना होती भी रतलाम विकासखंड में पहुंचेगी। 30 जुलाई को रतलाम विकासखंड के सातरुंडा से उज्जैन जिले को प्रस्थान कर जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर द्वारा यात्रा आयोजन एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शासन के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया।

 

 

आर्थिक सहायता स्वीकृत

रतलाम 27 जुलाई 2023/  कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर अपर कलेक्टर द्वारा नदी पार करते समय पानी में डूबने से मृत्यु होने पर मृतक के वैध वारिस को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। ग्राम सेमलखेडी तहसील रावटी निवासी अमरसिंह पिता गवजी की 10 अगस्त 22 को पानी में डूबने से मृत्यु होने पर मृतक की वैध वारिस पत्नी हणगु पति अमरसिंह को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

 

 

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!