Connect with us

झाबुआ

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेसी विधायक कांतिलाल भूरिया का पुतला दहन*

Published

on

*

झाबुआ जिला भाजपा द्वारा भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेसी विधायक कांतिलाल भूरिया द्वारा अमर्यादित व अशोभनीय टिप्पणी को लेकर जिला भाजपा एवं देवझरी ग्रामीण मंडल द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया के नेतृत्व में कांतिलाल भूरिया का पुतला दहन किया गया
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि पिछले दिनों एक कार्यक्रम में झाबुआ के कांग्रेसी विधायक कांतिलाल भूरिया ने भारत के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी कि थी इसी को लेकर आज जिला भाजपा एवं देवझरी ग्रामीण मंडल द्वारा झाबुआ बस स्टैंड स्थित फव्वारा चौक पर कांतिलाल भूरिया का पुतला दहन किया गया इस अवसर पर कांतिलाल भूरिया मुर्दाबाद एवं माफी मांगो कांतिलाल के नारों से गूंजायमान हुआ समुचा फव्वारा चौक तथा भाजपा ने कांतिलाल भूरिया से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, शांतिलाल बिलवाल दौलत भावसार, इरशाद कुरेशी, बबलु सकलेचा, किर्ति भावसार, सुनिता गोविन्द अजनार,दैवझरी मंडल अध्यक्ष सुरभान गुण्ढिया, सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!