Connect with us

RATLAM

सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे सेवानिवृत्त हुए विभागीय अधिकारी कर्मचारी द्वारा भावभीनी विदाई दी गई

Published

on

सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे सेवानिवृत्त हुए

विभागीय अधिकारी कर्मचारी द्वारा भावभीनी विदाई दी गई

रतलाम/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई की गई। रतलाम जिले के नए सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर होंगे।

सीएमएचओ डॉ प्रभाकर ननावरे ने शासकीय सेवा में अपने सेवा अवधि के अनुभव बताते हुए कहा कि 39 वर्ष सेवाएं प्रदान करने एवं 8 वर्ष 10 माह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में सेवाएं प्रदान करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। उनके द्वारा वर्ष 2004 में सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यभार ग्रहण किया गया था। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना में सर्वाधिक प्रसव कराने पर उन्हें नगद राशि का पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इसके बाद जिला टीकाकरण अधिकारी रतलाम के रूप में सेवाएं प्रदान करने के दौरान खसरा रक्षक अभियान में लगभग 100 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलीराजपुर के रूप में सुपर क्लास वन अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया गया। वर्ष 2017 से अब तक निरंतर रतलाम जिले में  विभागीय सेवाएं प्रदान की गई।

कार्यक्रम में नवागत सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर एवं सिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागर ने स्वागत करते हुए आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं अर्पित की। विभागीय अधिकारीकर्मचारियों से आवश्यक सहयोग प्रदान किए जाने की बात कही। इस अवसर पर अजाक्स कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियोंतृतीय श्रेणी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियोंमध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों तथा विभाग में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।

इस अवसर पर अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. कृपालसिंह राठौर,  डॉ. ए.पी. सिंहडॉ.वर्षा कुरीलडॉ. आर.के. पालडॉ.प्रमोद प्रजापतिडॉ. देवेंद्र मौर्यडॉ.अजहर अलीश्रीमती अंजलि प्रभाकर ननावरेश्री अमित ननावरेश्रेया ननावरे,  श्रीमती दया आचार्यश्री सचिन वर्माश्री आशीष चौरसियाश्री शैलेंद्र भिड़ेश्री शरद शुक्लाश्री सुरेश जोशीडा. गौरव बोरीवालश्री आनंदीलाल जैनश्री अजय सोलंकीश्री बी.एल. मुनियाश्री चंद्रशेखर लश्करीश्री संजीव रावश्री कमलेश जमराप्रीति मंडोरियाश्री धर्मेंद्र जाधवश्री जमनालाल पाटीदारश्री दिलीप उपाध्यायश्वेता बागड़ीश्री नवीन नागरश्री आर.एस. झालाश्री मुरारीलाल शर्मामधुबाला राठौड़शारदा राठौरसरिता वर्माश्री संदीप तलोदियाश्री लवनेश शर्माश्री आशीष कुमावतश्री दिनेश पालश्री मोहन कछावाश्री राजेन्द्रसिंह चौहानश्री हितेंद्र राठौड़श्री जितेंद्र मांझीश्री सैयद अलीश्री निलेश चौहानश्री अनिल परिहारश्री लोकेश वैष्णवश्री पुष्पेंद्रसिंहश्री सौरभ देवड़ाश्री दीपक उपाध्यायश्री वीरसिंहश्री अनस बेलिमतृप्ति परिहारश्री गोपाल कडारेश्री वैभव पंड्याश्री सुनील डिंडोर,  श्री अब्दुल जफरश्री इमरान खानश्री दीपक रावलश्री जितेंद्र मुनियाश्री जितेंद्र वाघेलाश्री कमलेश मुवेलडॉ. सोनू यादवश्रीमती पारुल गुप्ताश्री सुधीर शर्माश्री कपिलश्री कमलश्री संदीप विजयवर्गीय एवं अन्य विभागीय अधिकारीकर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!