Connect with us

RATLAM

रतलाम के दंपती फिर रचेंगे इतिहास:अनुराग-सोनाली 15 अगस्त को यूरोप की माउंट एल्ब्रुस पर लहराएंगे तिरंगा, 18 हजार फीट है ऊंचाई रतलाम

Published

on

रतलाम के दंपती फिर रचेंगे इतिहास:अनुराग-सोनाली 15 अगस्त को यूरोप की माउंट एल्ब्रुस पर लहराएंगे तिरंगा, 18 हजार फीट है ऊंचाई

रतलाम~~अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी किलिमंजारो पर भारतीय तिरंगा फहराने के बाद रतलाम के दंपत्ति अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार एक बार फिर देश का नाम रोशन करने जा रहे हैं। अनुराग और सोनाली इस बार यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी एल्ब्रुस पर चढ़ाई कर 15 अगस्त के दिन तिरंगा फहराएंगे। इसके लिए मध्य प्रदश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने उन्हें भारत का राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया है जिसे वह माउंट एल्ब्रुस पर लहराएंगे। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी इस दंपति ने अफ्रीका की किलिमंजारो पर भारत का ध्वज लहरा कर रतलाम सहित पूरे देश का नाम गौरवान्वित किया था।

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने उन्हें भारत का राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया
स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने उन्हें भारत का राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया

पर्वतारोहण कर विश्व की प्रमुख चोटियों पर भारत का ध्वजारोहण करने वाले यह भारतीय दंपति रतलाम के रहने वाले हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह दंपत्ति यूरोप की सर्वोच्च चोटी तिरंगा लहराने वाले हैं। यह पर्वत चोटी 18510 फिट ऊंची है। अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार स्वच्छ सर्वेक्षण 2023,रतलाम के ब्रांड एम्बेसेडर भी है। वह इसे यूरोपियन पर्वत चोटी पर फतह कर भारत का स्वच्छता का संदेश पूरे विश्व को देंगे। वही पर्वत शिखर पर सूर्य नमस्कार कर राष्ट्रगान ही गाएंगे । गौरतलब है कि अनुराग और सोनाली का 3 वर्ष का बेटा रुद्रांजय भी है जिसे वह अपने परिजनों के पास छोड़कर इस पर्वत विजय के लिए जाएंगे।(दैनिक भास्कर से साभार )

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!