Connect with us

झाबुआ

सात दिवसीय भागवत सप्ताह के तहत 15 फरवरी को निकलेगी भव्य शोभायात्रा…………… पैलेस गार्डन पर बहेगी धर्म की गंगा

Published

on

झाबुआ से दौलत। गोलानी की रिपोर्ट।…..
झाबुआ। शहर के मध्य पैलेस गार्डन पर मुख्य यजमान श्रीमती आशा राशिनकर एवं परिवार द्वारा आगामी 15 फरवरी को शोभायात्रा के साथ 16 फरवरी से 22 फरवरी तक सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। भागवत कथा प्रतिदिन पैलेस गार्डन पर दोपहर 12 से शाम 4.30 बजे तक चलेगी। जिसमें कानपुर (उत्तरप्र्रदे) से पधारे भगवताचार्य पं. श्री अनुपानंदनजी महाराज द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। अंतिम दिन 22 फरवरी को पूर्णाहूति के साथ महाप्रसादी (भंडारे) का भव्य आयोजन होगा।
जानकारी देते हुए कथा आयोजक श्रीमती आशा राशिनकर ने बताया कि 15 फरवरी को दोपहर 3 बजे से स्थानीय राधाकृष्ण मार्ग में भागीरथ सतोगिया के निवास स्थान से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। श्रीमती राशिनकर ने शोभायात्रा में पुरूष वर्ग से सफेद कुर्ता-पजामा एवं महिलाओं ने लाल साड़ी पहनकर शामिल होने की अपील की है। यात्रा प्रमुख मार्गो से होने के बाद समापन पैलेस गार्डन पर होगा।
सात दिनों तक यह होंगे आयोजन
पैलेस गार्डन पर 16 फरवरी को श्री प्रथम स्कंध भगवान के 24 अवतार, व्यास-नारदजी संवाद, 17 फरवरी को सुखदेवजी का आगमन, धु्रव चरित्र, प्रहलाद कथा एवं नरसिंह अवतार, 18 फरवरी को गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, 19 फरवरी को श्री राम जन्म, कृष्ण जन्मोत्सव, नंद उत्सव मनाया जाएगा। 20 फरवरी को श्री कृष्ण की बाल लीलाएं, गौवर्धन पूजा, छप्पन भोग, 21 फरवरी को महारास, रूक्मणी विवाह, मथुरा गमन एवं अंतिम दिन 22 फरवरी को श्री सुदामा चरित्र, भागवत सार, कथा समापन, पूर्णाहूति एवं अंत में महाप्रसादी (भंडारे) का भव्य आयोजन होगा। सभी आयोजन दोपहर 12 से शाम 4.30 बजे तक आयोजनस्थल पर होंगे। भागवत कथा आयोजक राशिनकर परिवार एवं संचालन (व्यवस्था) समिति के समस्त सदस्यगणों ने जिले की धर्मप्रेमी जनता से शोभायात्रा सहित सात दिवसीय भागवत कथा के तहत होने वाले समस्त आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर लाभ लेने की अपील की हे।

फोटो 005 -ः श्रीमद् भागवत कथा |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!