Connect with us

झाबुआ

स्व. शालिनी पोरवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर बावन जिनालय में अंतराय कर्म पूजन का हुआ आयोजन, साध्वी भव्य पूर्णा श्रीजी आदि ठाणा की निश्रा में हुई पूजन

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट…….
झाबुआ। परम् पूज्य आचार्य भगवंत श्री सागरानंद समुदायवर्तिनी साध्वी श्री भव्यपूर्णा श्रीजी मसा, श्रेयपूर्णा श्रीजी मसा, काव्य पूर्णा श्रीजी मसा आदि ठाणा-3 का 14 फरवरी, शुक्रवार को सुबह गेहलर से विहार करते हुए दिलीप गेट स्थित महावीर बाग पर आगमन हुआ। जहां से समाजजनों द्वारा आगवानी करते हुए साध्वीगण बावन जिनालय पहुंची। यहां साध्वी भव्य पूर्णा श्रीजी आदि ठाणा की निश्रा में सुश्राविका, धर्मनिष्ठ, तपोनिष्ठ स्व. श्रीमती शालिनी पोरवाल की प्रथम पुण्यतिथि निमित्त पोरवाल परिवार की ओर से अंतराय कर्म पूजन का आयोजन किया गया।
जानकारी देते हुए श्वेतांबर जैन श्री संघ अध्यक्ष संजय मेहता ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे साध्वीगणों द्वारा गेलहर से 8 किमी विहार करते हुए सुबह करीब 8.15 बजे वह दिलीप गेट झाबुआ पर श्री महावीर बाग पहुंची। यहां उनकी आगवानी श्वेतांबर जैन श्री संघ अध्यक्ष श्री मेहता के साथ सह-सचिव रिंकू रूनवाल, युवा रचित कटारिया, राजेश मेहता, जैन सोशल ‘मेन’ से प्रेमप्रका कोठारी, विरेन्द्र कोठारी, तेरापंथ सभा अध्यक्ष पंकज कोठारी आदि ने की। सर्वप्रथम साधवीगणों द्वारा महावीर बाग में महावीर स्वामीजी के दर्शन। वंदन किए। बाद यहां से पैदल समाजजनों के साथ विभिन्न मार्गों से विहार करते हुए प्राचीन तीर्थ श्री ऋषभदेव बावन जिनालय पहुंचने पर आदिनाथ भगवान एवं दादा गुरूदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीवरजी मसा के दर्शन।-वंदन करने के बाद यहां विराजमान हुए।
अंतराय कर्म पूजन का हुआ आयोजन
दोपहर 1 से 3 बजे तक बावन जिनालय स्थित गुरू मंदिर में श्रीमती शालिनी पोरवाल की प्रथम पुण्य तिथि पर अंतराकर्म पूजन का आयोजन अंतिम पोरवाल परिवार की ओर से रखा गया है। यह पूजन साध्वीगणों की निश्रा में श्री संघ की श्राविकाओं द्वारा पढ़ाई गई। पूजन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। दोपहर में साध्वीगणों द्वारा ज्ञान चर्चा के साथ दिनभर समाजजनों का साध्वीगण के र्दान लाभ के लिए आना-जाना लगा रहा। 15 फरवरी, शनिवार को दोपहर 2 बजे बावन जिनालय में पुण्य सम्राट राष्ट्रसंत आचार्य श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीवरजी मसा की अष्टप्रकारी पूजन का आयोजन श्री संघ के वरिष्ठ यावंत, निखिल, शार्दुल, जिनां भंडारी परिवार की ओर से रखा गया है। यह पूजन महिला परिषद् द्वारा पढ़ाई जाएगी।
15 फरवरी को कालीदेवी के लिए होगा विहार
श्वेतांबर श्री संघ अध्यक्ष श्री मेहता ने आगे बताया कि साध्वी श्री भव्यपूर्णा श्रीजी मसा, श्रेयपूर्णा श्रीजी मसा, काव्य पूर्णा श्रीजी मसा आदि ठाणा-3 का 15 फरवरी, शनिवार को सुबह को असलुबह 6.15 बजे श्री ़ऋषभदेव बावन जिनालय से रंगपुरा फोरलेन से कालीदेवी के लिए विहार होगा। जिसमें भी श्री संघ के सभी सदस्यगणों से अधिक से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर लाभ लेने की अपील की गई है।
फोटो 006 -ः झाबुआ के दिलीप गेट से विहार कर बावन जिनालय पधारते साध्वीत्रय।

फोटो 006 -ः झाबुआ के दिलीप गेट से विहार कर बावन जिनालय पधारते साध्वीत्रय |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 hours ago

सेवा भारती द्वारा संचालित जनजातीय सशक्तिकरण केंद्रबड़ा घोसालिया में पत्तल दोने बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया

झाबुआ8 hours ago

पेंशनर्स के प्रति हमारे दायित्वों के प्रति समर्पित रहे -शांति वसुनिया
जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

झाबुआ22 hours ago

नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ का वार्षिक व्यापक सम्मेलन संपन्न****

झाबुआ23 hours ago

डॉ.अंजना मुवेल “नारी अस्मिता श्रेष्ठ साहित्य सम्मान” से सम्मानित* 

झाबुआ23 hours ago

जिला जन सम्पर्क केे आईने से***** 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित****पशु घर गिरने से मृत दो गायों के प्रकरण में 77000 से अधिक आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत****खुशियों की दास्ता साइबर तहसील परियोजना से घर बैठे अरबाज का नामांतरण आसानी से हो गया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!