Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित

Published

on

कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में सोमवार प्रातः 11:30 बजे समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सी.एम. हेल्पलाइन 181 पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को समय सीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा कहा गया कि ग्रामीण विकास एवं राजस्व सम्बंधित शिकायते अधिक है इन शिकायतों को जल्द से जल्द निराकृत कर शुक्रवार तक अनिवार्य रूप से प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। राजस्व विभाग को शिकायतो का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए, शिकायतों को कम कर 100 से नीचे लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सुश्री हुड्डा द्वारा सभी अधिकारियो को कहा गया कि जिले में 118 निराश्रित बच्चे है, उन्हें गोद लेकर राशि या शिक्षण सामग्री अपनी क्षमता अनुसार सहायता करे। श्रम वाले बच्चे ज्यादा पाए जाने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जो लंबित एवं शेष सूची पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने को कहा गया। आयुष विभाग द्वारा बताया गया कि 05 साल तक के 85 प्रतिशत बच्चो का टीकाकरण हो चूका है, कलेक्टर द्वारा बचे हुए 15 प्रतिशत बच्चो को योजना तहत अक्टूबर तक टीकाकरण करने को कहा। इसी के साथ ब्लड कैंप का आयोजन करने का सुझाव दिया गया एवं जल्द से जल्द कैंप का आयोजन कर सभी अधिकारियो एवं अन्य लोगो को रक्तदान करने को कहा गया। सहायक आयुक्त जनजातिय कर्यविभाग को सक्त निर्देश दिए की सभी स्कूलो में एक फर्स्टएड बॉक्स एवं बच्चो के लिए ओ.आर.एस. का घोल प्रदान करवाए। इस विषय में सभी स्कूलो में कार्यशाला आयोजित करे। वित्तीय वर्ष 2022-23 विभागीय छात्रावास एवं उमावि संस्थाओं में मरम्मत एवं अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई एवं कार्य को समय पर पूर्ण करने को कहा गया अन्यथा भविष्य में होने वाली दुर्घटना की जिम्मेदारी सम्बंधित विभाग अधिकारी की होगी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अधिकारियो को ऑफिस में तिरंगा लगाने एवं अन्य लोगो को भी तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा। समस्त दफ्तरों में समय पर उपस्थित होकर झंडा वंदन कर फोटो शेयर करने को कहा गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेखा राठौर, अपर कलेक्टर श्री एस.एस. मुजाल्दा एवं सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!