Connect with us

पारा झाबुआ

हमें अल्पसंख्यक समुदाय के बीच जाना है, भाजपा को विजय श्री दिलाना है-जुनैद खान

Published

on

अल्पसंख्यक मोर्चा पारा मंडल की हुई घोषणा

पदाधिकारियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष जुनैद खान

पारा। आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। एसे में राजनीतिक दल सक्रिय हो गये है। भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा भी सक्रिय होकर मैदान में उतर गया है। मंगलवार को पेटलावद विधानसभा के पारा मंडल में अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक रखी गयी। बैठक को मुख्य रुप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जुनैद खान ने संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए मैदान में उतर जाने की बात कही। खान ने कहा की अगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं पार्टी ने अपना उम्मीदवार सुश्री निर्मला भूरिया को बनाया है। अब हमें जी-जान से संगठन के लिए मेहनत करना है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम करती है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक वर्ग को भी खुब मिला है, हमें अल्पसंख्यक समुदाय के बीच जाना है, और अगामी चुनाव मे भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवा कर भाजपा को विजयश्री दिलाना है। बैठक को मोर्चे के जिला महामंत्री शाकिर सैयद ने भी संबोधित किया, बैठक का संचालन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री इम्तियाज निजामी ने किया, आभार अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री फय्याज पठान ने माना।  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री फारुक शैरानी, जिला उपाध्यक्ष मेताब खान, जिला मीडिया प्रभारी नावेद रजा, राणापुर अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष फिरोज खान अल्फु, शाहिद अली सैयद,इकबाल कुरैशी सहित पारा के अल्पसंख्यक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओ को सौंपे दायत्व

बैठक के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मोर्चे के दायत्व भी सौंपे गए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जुनैद खान की अनुशंसा पर मंडल अध्यक्ष रेहमान खान ने अपनी कार्यकारणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में कुल 13 सदस्य बनाए गए, सकलैन कुरैशी,जावेद खान को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। उस्मान अली सैयद,आजाद खान,असीर कुरैशी व इमरान कुरैशी (सोनु) को उपाध्यक्ष बनाया गया। मंत्री पद पर इरफान खान, नासिर खान, शाहरुख कुरैशी व शाहरुख शेख की नियुक्ति की गई। अरमान खान को कोषाध्यक्ष माजिद अली सैयद को कार्यालय मंत्री व अख्तार हुसैन सैयद को मीडिया प्रभारी बनाया गया। सभी पदाधिकारी को जिला अध्यक्ष जुनैद खान ने पुष्पा माला पहनाकर कर मुबारकबाद दी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!