Connect with us

झाबुआ

चंद्रयान -3 पहुँचा चंद्रमा पर अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मनाई खुशियां

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य) —कहते है बच्चों में ईश्वर का वास होता है ऐसे में वे यदि किसी के लिए सच्चे दिल से प्रार्थना करें तो वह स्वीकार हो जाती है। तीन दिन पूर्व चंद्रयान – 3 के चंद्रमा जाने की खबर ने ही थांदला के अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों को रोमांचित कर दिया था ऐसे में स्कूल मैनेजमेंट के निर्देश पर संस्था प्राचार्य प्रमोद नायर व साइंस टीचर विवेक सर ने बच्चों के उत्साह को दोगुना करते हुए चन्द्रयान 3 का पूरा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने स्टॉफ के साथ मिलकर चंद्रयान – 3 की सफलता की ईश्वर से प्रार्थना भी की मिशन को सफल बनाने मे सहायक सिद्ध हुई। चंद्रयान – 3 की सफल लैंडिंग की खबर आते ही पूरा विद्यालय भारत माता के जयकारों व देशभक्ति के नारों से गूंज उठा, इस दौरान बच्चों ने नगर में साहस व शौर्य के प्रतीक विजय स्तम्भ तक रैली निकालकर खूब आतिशबाजी की व एक दूसरे को बधाई दी। इस सफल प्रयास के लिए संस्था न देश के वैज्ञानिकों, इसरो व भारत सरकार के साथ देशवासियों को भी बधाई दी है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!