झाबुआ

अभा ब्राम्हण महिला महासभा ने मनाया फाग उत्सव, एक-दूसरे को सूखे रंग लगाकर पुष्पों से खेली होली

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट।
झाबुआ। अखिल भारतीय ब्राम्हण महिला महासभा ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहर के कॉलेज मार्ग स्थित प्राचीन जगदी मंदिर पर फाग उत्सव मनाया। जिसके अंतर्गत समाज की महिलाओं ने भजन-किर्तन करते हुए उन पर जमकर नृत्य किया। एक-दूसरे को सूख लगाकर पुष्पों से वर्षा की। देश सहित विदेशों में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस से सावधानी रखने हेतु एक-दूसरे को जागरूक भी किया।
आयोजन अभा ब्राम्हण महासभा (महिला इकाई) की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुषमा दुबे एवं तहसील अध्यक्ष रेखा अविन शर्मा की आतिथ्य में हुआ। जिसमें समाज की वरिष्ठ श्रीमती सुशीला भट्ट, मंजुला देराश्री, माया पंडा, रेखा शर्मा, मोना स्मृति भट्ट, लता पांडे, रीना शर्मा, बरखा भट्ट, निम्मी शर्मा, किर्ती देवल, दीपाली पंडा, श्रीमती त्रिवेदी, श्रीमती उपाध्याय आदि ने शामिल होकर शाम 6 से 7.30 बजे फाग उत्सव के उपलक्ष में फाग एवं श्री कृष्ण-राधाजी के भजन गाकर समां बांधा। वाद्य यंत्रों पर भजन गाकर महिलाओं ने उस पर झूमते हुए धुलेंडी पर्व की खुायां मनाई।
जल बचाने का दिया संदेश
बाद सभी ने जल बचाने के संदेश देते हुए रंग-बिरंगे गुलाल एक-दूसरे को लगाया। पुष्पों से वर्षा कर जीत का सिंबोल दिखाकर फाग उत्सव में उल्लास बिखेरा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुषमा दुबे एवं तहसील अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा ने कोरोसा वायरस के बारे में सभी महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि यह वायरल चीन, नेपाल के साथ भारत दे में भी तेजी से फैल रहा है। भारत के कई राज्यों में इस वायरस के लोग शिकार होने से उनकी असामायिक मृत्यु हो रहीं है। हम सभी को अपने घर-परिवार, समाज एवं शहर के सभी लोगों को इसके लक्षण और बचाव की जानकारी देते हुए जागरूक करना है।

फोटो 005 -ः प्राचीन जगदी मंदिर पर अभा ब्राम्हण महिला महासभा ने मनाया फाग उत्सव।

फोटो 006 -ः भजनों पर किया नृत्य

Trending