Connect with us

झाबुआ

शुरुआती 6 दिन राजवाड़ा चौक में रात 12 बजे के बाद नहीं होंगे गरबे, “इंडिया नहीं भारत”की थीम पर होगा आयोजन – मातृ शक्ति की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय, शेष दिनों में राजवाड़ा मित्र मंडल के सदस्य पुलिस के साथ संभालेंगे सुरक्षा इंतजाम,

Published

on

शुरुआती 6 दिन राजवाड़ा चौक में रात 12 बजे के बाद नहीं होंगे गरबे, “इंडिया नहीं भारत”की थीम पर होगा आयोजन
– मातृ शक्ति की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय, शेष दिनों में राजवाड़ा मित्र मंडल के सदस्य पुलिस के साथ संभालेंगे सुरक्षा इंतजाम,
झाबुआ।
 शहर के ह्रदय स्थल राजवाड़ा चौक में श्री देवधर्मराज नवदुर्गा महोत्सव समिति और राजवाड़ा मित्र मंडल द्वारा हर साल की तरह इस बार भी भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। हालांकि इस बार आयोजन समिति ने मातृ शक्ति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया है कि शुरुआती 6 दिन रात 9 से 12 बजे तक ही गरबा खेला जाएगा। अन्य तीन दिन राजवाड़ा मित्र मंडल के सदस्य पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा इंतजाम संभालेंगे। इस बार आयोजन की थीम “इंडिया” नहीं, “भारत” रखी गई है। आमंत्रण पत्र से लेकर फ्लेक्स और होर्डिंग पर भी यह नजर आएगा।
दरअसल नवरात्रि महोत्सव को भव्य रूप देने के उद्देश्य से संरक्षक विमल कांठी और ब्रजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में श्री देवधर्मराज नवदुर्गा महोत्सव समिति और राजवाड़ा मित्र मंडल की बैठक रखी गई थी। इसमें नवीन कार्यकारिणी के नामों की घोषणा के साथ सभी तरह की व्यवस्थाओं के लिए अलग अलग समितियों का गठन भी किया गया। सबसे महत्वपूर्ण निर्णय समय की पाबंदी का लिया गया। बीते सालों में यह देखने में आया कि गरबों की शुरुआत रात 11 बजे होती है और दो से तीन बजे तक आयोजन चलता है। ऐसे में कई बार युवतियों और महिलाओ को आधी रात को अकेले घर जाना पड़ता है। चूंकि पिछले कुछ समय से छेड़छाड़ की घटनाओं में इजाफा हुआ है, लिहाजा सख्ती के साथ यह तय कर दिया गया कि ठीक रात 9 बजे गरबे प्रारंभ कर दिए जाएंगे और 12 बजे आरती के पश्चात समापन होगा। इसमें किसी तरह का फेरबदल नहीं किया जाएगा। ताकि बेटियां समय पर और सुरक्षित घर पहुंच जाए। सप्तमी से लेकर नवमी तक तीन दिन समय की पाबंदी नहीं होगी। इस दौरान पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त रहेंगे। नशे की हालात में किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मंडल के वे ही सदस्य अंदर जा पाएंगे, जिनकी ड्यूटी लगाई जाएगी। इस बार गरबा नृत्य की प्रस्तुति देने के लिए बाहर से भी दल यहां आएंगे। घट स्थापना के दिन सुबह 10बजे राजवाड़ा चौक से भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी।
बैठक में इस बार की थीम है भारत-
देश में चल रही इंडिया बनाम भारत की बहस के बीच राजवाड़ा मित्र मंडल ने इस बार गरबा महोत्सव की थीम “इंडिया” नहीं “भारत” रखी है। बैठक में मंडल के गोपाल नीमा ने कहा भारत बोलने में हमे गर्व महसूस होता है, जबकि इंडिया शब्द गुलामी का प्रतीक है। राजवाड़ा मित्र मंडल के संरक्षक बृजेंद्र शर्मा ने कहा जो भी आमंत्रण पत्र प्रकाशित करवाए जाएंगे उसमें भारत लिखने के साथ अखंड भारत का नक्शा भी अंकित किया जाएगा। बैठक में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि बिट्टू सिंगार, राजवाड़ा मित्र मंडल महिला इकाई से मंजुला देराश्री ने भी सुझाव रखे। इस अवसर पर समाजसेवी मनोहर भंडारी, सुशील शर्मा, राजेंद्र सिंह नायक, सकल व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय कांठी, सामाजिक महासंघ के अध्यक्ष नीरज सिंह राठौर, समिति के अध्यक्ष दीपक भंडारी, सचिव अंकुश कांठी, कोषाध्यक्ष गोपाल सोनी सहित बड़ी संख्या में अन्य सदस्य मौजूद थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

झाबुआ – जय श्री राम बोलने पर विद्यार्थी को दिया गया पनीशमेंट , एबीवीपी के पदाधिकारियों ने जताई नाराजगी ।

आगर मालवा5 hours ago

आगर / मालवा – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता मे मां बगलामुखी मंदिर में नवरात्रि पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक संपन्न , लिए गए मुख्य निर्णय ।

पेटलावद6 hours ago

मारुति स्वीफ्ट कार में अवैध शराब की 26 पेटी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ7 hours ago

‘’स्वच्छता ही सेवा अभियान” अंतर्गत  स्वच्छता जागरूकता हेतु श्रमदान एवं  एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण।

झाबुआ9 hours ago

नवरात्रि महोत्सव के आयोजन को लेकर सर्वोदय कला मण्डल द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!