Connect with us

धार

आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम 30 सितंबर को

Published

on


धार, 28 सितंबर 2023/ जिला योजना अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार नीति आयोग द्वारा आयोजित आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम 30 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे भारत मंडपम प्रगति मैदान नई दिल्ली में अयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री जी द्वारा संबोधित किया जायेगा। जिसका सीधा प्रसारण जिला स्तर पर कलेक्टोरेट सभाकक्ष धार में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के वर्चुअली संबोधन को सुनने हेतु जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी अपने अधीनस्थ संबंधित अमले के साथ जिला मुख्यालय धार में कलेक्टर सभाकक्ष में उपस्थित रहेंगे। साथ ही भारत सरकार के आकांक्षी विकास खण्ड कार्यक्रम के तहत संकल्प सप्ताह 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर को आयोजन किया जाएगा। जिसमें तिरला विकासखण्ड मुख्यालय पर एवं तिरला विकासखण्ड अन्तर्गत 10 चिन्हित ग्राम पंचायत स्तर पर / आंगनवाडी स्तर पर/स्कूल स्तर पर / ब्लाक पी.एच/सी/ स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर एवं अन्य स्थानों पर 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक संकल्प सप्ताह के रूप में विभिन्न कार्यक्रम एवं शिविर / प्रदर्शनी/स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि आयोजित किये जाएंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
अलीराजपुर8 hours ago

अलीराजपुर – खट्टाली नाबालिक लड़की से दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ।

झाबुआ9 hours ago

बंदर की पकड़ने के लिए प्रशासनिक अमला सुबह से सक्रिय.                                                                                        अमले को मिली सफलता बंदर आया कैद मे.

RATLAM1 day ago

भाजपा जिला अध्यक्ष ने मंडलों में प्रचार हेतु रवाना किए रथ  **** भाजपा पार्षद दल ने कलेक्टर से की नेता प्रतिपक्ष के विरूद्ध कडी कार्यवाही की मांग**** सेक्टर संयोजक एवं बडावदा मंडल प्रभारी की नियुक्ति

RATLAM1 day ago

प्रेक्षकगणों ने एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण किया**आयोग को प्रतिदिन दी जाने वाली रिपोर्ट में ढिलाई नहीं बरती जाए प्रेक्षकगणों द्वारा लोकसभा निर्वाचन के संदर्भ में बैठकें ली गई**माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण संपन्न हुआ**प्रेक्षकों ने सिविजिल तथा वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया***आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब जब्त***जिला जिला चिकित्सालय रतलाम में आगजनी से बचाव के लिए किया गया मॉकड्रिल***

अलीराजपुर1 day ago

अलीराजपुर – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं अरुण यादव कल जिले के दौरे पर ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!