Connect with us

RATLAM

भाजपा विधानसभा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप का शुक्रवार से शुरू होगा जनसंपर्क अभियान – पहले दिन सुबह वार्ड क्रमांक 23, 41 एवं 43 में और शाम को वार्ड क्रमांक 15, 16, 21 एवं 46 से होगा~~केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक की उपस्थिति में डॉ पांडेय नामांकन प्रस्तुत करेंगे

Published

on

भाजपा विधानसभा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप का शुक्रवार से शुरू होगा जनसंपर्क अभियान
– पहले दिन सुबह वार्ड क्रमांक 23, 41 एवं 43 में और शाम को वार्ड क्रमांक 15, 16, 21 एवं 46 से होगा
रतलाम,।
 भारतीय जनता पार्टी के शहर विधानसभा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क अभियान शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसे लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
पहले दिन जनसंपर्क की शुरुआत प्रातः 10.30 बजे से वार्ड क्रमांक 23, 41 एवं 43 में होगा। इसके पश्चात शाम करीब 4 बजे से वार्ड क्रमांक 15, 16, 21 एवं 46 में जनसंपर्क होगा। सुबह जनसंपर्क की शुरूआत प्रवीण सोनी के घर से कसारा बाजार, हाथीवाला मंदिर से चौड़ावास से मामाजी के घर के सामने होते हुए हनुमान रूण्डी, सुभाष मंडवारिया के घर के सामने से होते हुए पोरवाड़ों का वास होकर सायर चबुतरा पर समापन होगा। वहीं शाम को जनसंपर्क की शुरूआत सुभाष नगर स्कूल से होगी। यहां से संतोषी माता मंदिर, दाल मिल होते हुए सूर्यमुखी हनुमान मंदिर, राजेंद्र नगर मेन रोड होते हुए पटेल कॉलोनी, गौशाला चौराहा, खान बावड़ी, बाजना बस स्टैंड से गवली मोहल्ला होते हुए सुशीलजी के घर के सामने से रमेश कचौरी से होते हुए गोपाल राठी के घर पर समापन होगा। विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय एवं मण्डल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, मयुर पुरोहित, निलेश गांधी, आदित्य डागा एवं विनोद यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से विधानसभा प्रत्याशी श्री काश्यप के जनसंपर्क के दौरान अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थित रहने का आव्हान किया है।
————– ————– ————– ————–

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक की उपस्थिति में डॉ पांडेय नामांकन प्रस्तुत करेंगे
रतलाम, ।
 जिले के जावरा में भारतीय जनता पार्टी की विशाल नामांकन रैली एवं चुनाव कार्यालय का भव्य शुभारंभ 27 अक्टूबर, प्रातः 9.30 बजे सोमवारिया में होगा। जावरा के भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र पांडेय केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक की उपस्थिति में नामांकन प्रस्तुत करेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि आलोट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. चिंतामणि मालवीय एवं सैलाना क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल रैली के साथ 30 अक्टूबर को नामांकन प्रस्तुत करेंगे। जावरा विधानसभा प्रभारी महेश सोनी के अनुसार  डॉ. राजेंद्र पाण्डेय के कार्यालय उद्घाटन और रैली में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के साथ  सांसद सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा का मार्गदर्शन भी कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। विधानसभा सह प्रभारी बद्रीलाल शर्मा, जावरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, पिपलौदा मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा, सुखेड़ा मण्डल अध्यक्ष अमित पाठक, जावरा मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल्ल जैन ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में नामांकन रैली में पहुँचने की अपील की है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!