Connect with us

RATLAM

भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क में उमड़े क्षेत्रवासी – वार्ड क्रमांक 30 और 31 में किया सघन जनसंपर्क~~विकास की गाथा दिखेगी, ‘भैयाजी है तो भरोसा है’ के रथ पर – पांचों मंडल के विभिन्न वार्डों में घूमकर शहर विकास की दिखाएगा डाक्यूमेंट्री फिल्म

Published

on

भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क में उमड़े क्षेत्रवासी
– वार्ड क्रमांक 30 और 31 में किया सघन जनसंपर्क
रतलाम, 30 अक्टूबर। 
भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क सोमवार सुबह वार्ड क्रमांक 30 एवं 31 में हुआ। इसकी शुरूआत जावरा फाटक चौराहे से हुई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय पार्षद, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथ रहे। जनसंपर्क जिस गली-मोहल्ले से होकर गुजरा वहां के रहवासियों ने श्री काश्यप पर फूल बरसाकर और पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत-अभिनंदन किया।
जनसंपर्क के दौरान बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई उत्साहित नजर आए। आरंभ में क्षेत्रीय पार्षद के साथ वार्ड संयोजक द्वारा श्री काश्यप का स्वागत किया गया। इसके बाद जनसंपर्क महावीर नगर मेन रोड के पीछे टेलर गुलशन कुमार की दुकान से, नरेन्द्र तिवारी वाली गली, पार्षद अशोक जौनवाल के घर से होते हुए, जावरा फाटक मेन रोड होकर रामेश्वर मंदिर के सामने से दिनेश पटेल के घर पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ।

यह रहे उपस्थित
पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, जनसंपर्क प्रभारी प्रहलाद राठौड़, क्षेत्रीय पार्षद अशोक जोनवाल, शबाना खान, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, वार्ड संयोजक दिनेश पटेल, मंडल महामंत्री राकेश परमार, योगेश कैथवास, चिराग असरानी, पूजा बोहरा, राधेश्याम मारू, नितेश सोनी, मुबारिक शेरानी, मंसूर जमादार, धर्मेंदसिंह देवड़ा, पार्षद भगतसिंह भदौरिया, रामू डाबी, धर्मेंद्र व्यास, सपना त्रिपाठी, देवश्री पुरोहित, बलराम भट्ट, आयुषी सांकला, धर्मेंद्र सिंह देवड़ा, परमानंद योगी, योगेश पापटवाल, धर्मेंद्र रांका, शक्ति सिंह, निशा सोमानी, पवन सोमानी, नंदकिशोर पंवार, विवेक शर्मा, सोनू यादव, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र पाटीदार, अशोक यादव, मनोज झालानी, आकाश खड़के सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

मंगलवार को इन क्षेत्रों में होगा जनसंपर्क
भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क मंगलवार, 31 अक्टूबर को सुबह वार्ड क्रमांक 45, 46, 47 में लक्कड़पीठा पुलिया से प्रारंभ होगा। यहां से जस्सु पन्ना की हवेली, धर्मेन्द्र रांका के घर से, ईदगाह रोड, गौशाला रोड, राम भवन, तोपखाना, मराठों का वास, बरगुण्डों का वास होकर हाट रोड पर समापन होगा। शाम को वार्ड क्रमांक 14 एवं 33 में जनसंपर्क की शुरुआत रतलाम हॉस्पिटल के पास मल्टी से होगी। यहां से बगीचे के सामने से, अजय तिवारी के घर की गली, गुरु तेग बहादुर स्कूल के सामने से, एसबीआई बैंक, शास्त्री नगर मेन रोड, पावर हाऊस रोड, रिलायंस पेट्रोल पंप से हनुमान मंदिर, पत्रकार कॉलोनी, राजस्व कॉलोनी मेन रोड, ब्रिज के नीचे से काटजू नगर मुख्य मार्ग, सरस्वती शिशु मंदिर, शिव मंदिर बगीचे से जैन कन्या स्कूल, वेद व्यास कॉलोनी मेन रोड होते हुए सूरज हॉल पर समापन होगा।


विकास की गाथा दिखेगी, ‘भैयाजी है तो भरोसा है’ के रथ पर
– पांचों मंडल के विभिन्न वार्डों में घूमकर शहर विकास की दिखाएगा डाक्यूमेंट्री फिल्म
रतलाम, 30 अक्टूबर।
 भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा किए गए विकास कार्यों को भाजपा शहर में ‘भैयाजी है तो भरोसा है’ रथ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएगी। इस संबंध में रथ संयोजक प्रभु नेका एवं मधु शिरोड़कर द्वारा शहर के पांच मंडलों की बैठक ली गई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रशासकीय कार्य प्रभारी नितिन लोढ़ा ने की। रथ शहर के पांच मंडल के विभिन्न वार्डों में भ्रमण करेगा।
रथ संयोजक प्रभु नेका एवं मधु शिरोड़कर ने बताया कि पांचों मंडल के लिए रथ प्रभारी बनाए गए है। इसके तहत दीनदयाल मंडल के प्रभारी नितिन राठौड़, सह प्रभारी साजिद अंसारी, कांतिलाल प्रजापत, आंनदीलाल पांचाल रहेंगे। कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में पार्षद योगेश पापटवाल, सह प्रभारी निखिल बोरीवाल, विनय पारनाईक को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल में प्रभारी हर्ष जाधव, सह प्रभारी धरमवीर गहलोद एवं तेजसिंह हाड़ा रहेंगे। सूरजमल जैन मंडल में प्रभारी अनिल कटारिया, सह प्रभारी निलेश जैन, शैलेंद्र शर्मा, सूरज माली को बनाया गया है। मुखर्जी मंडल में प्रभारी धीरज प्रजापत रहेंगे। उक्त पांच रथ प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर प्रचार-प्रसार करेंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!