Connect with us

RATLAM

महालक्ष्मी का रूप धर, कमल के फूल देकर रहवासियों ने दिया भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप को आशीर्वाद – वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 में विभिन्न संस्था एवं परिवारों ने किया अद्भुत स्वागत-सत्कार

Published

on

महालक्ष्मी का रूप धर, कमल के फूल देकर रहवासियों ने दिया भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप को आशीर्वाद
– वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 में विभिन्न संस्था एवं परिवारों ने किया अद्भुत स्वागत-सत्कार
रतलाम, ।
भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप को जनसंपर्क में शहरवासियों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान मंगलवार शाम क्रमांक 7 एवं 8 में जनसंपर्क हुआ। इस दौरान क्षेत्रवासी अपने ही ढ़ंग से श्री काश्यप का स्वागत करते नजर आए। कोई कमल का फूल देता दिखाई दिया तो कुछ स्थानों पर माता एवं बहने सिर पर कलश लेकर आरती करती नजर आई। इसके साथ ही अंबे माता चौक पर महालक्ष्मी का प्रतीकात्मक रूप धर माता-बहने आशीर्वाद देती नजर आई।

श्री काश्यप का जनसंपर्क क्षेत्र में पहुंचने से पहले उनके स्वागत में समर्थकों के साथ मतदाता हार-फूल लेकर इंतजार करते नजर आ रहे है। जनसंपर्क की शुरुआत भारत माता उद्यान अलकापुरी चौराहा से हुई। यहां स्वागत के पश्चात श्री काश्यप का जनसंपर्क अलकापुरी मेन रोड होकर अम्बे चौक मंदिर चौराहा, नया गांव मेन रोड, राधाकृष्ण मंदिर से साक्षी पेट्रोल पंप पर पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान क्षेत्र के रहवासी अपने लोकप्रिय नेता पर अपार प्रेम एवं स्नेह बरसाते नजर आए। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय रहवासियों के साथ पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मंडल, मोर्चा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह रहे उपस्थित
जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मंत्री नेहा मेहर, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, निलेश गांधी, आदित्य डागा, विनोद यादव, मंडल महामंत्री धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, जनसंपर्क प्रभारी प्रहलाद राठौड़, क्षेत्रीय पार्षद देवश्री पुरोहित, पप्पू पुरोहित, वार्ड संयोजक संजय पांडेय, विजय पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, धीरज प्रजापत, राजेश पांचाल, राहुल रांका, चेतन टांक, देवशंकर पांडे, पवन सोमानी, अनुज शर्मा, नंदकिशोर पंवार, चेतना पाटीदार, जयश्री राठौर, दिव्या शर्मा, कृष्णा प्रजापत, दुर्गा पांचाल, महेंद्र शर्मा, प्रवीण उपाध्याय, हिम्मत गेलड़ा, हरीश यादव, जयंतीलाल जैन, रामबाबू कुलमी, जयंत बोहरा, प्रवीण मेहर, सारिका दीक्षित, सुनिता श्रीवास्वत, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, संजय चौहान, आशा सोनी, राजेश शर्मा, मनोहर सिंह, आशीष देसाई, दिलीप कुमावत, आशीष चौहान, विवेक शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, ओम टांक, अनिल पापरिवाल, आशीष दवे, सुरेंद्र चत्तर, दिलीप गेलड़ा, रामप्रसाद जाटवा, वैभव जोशी, अमृतलाल चौरसिया, शंकरलाल शर्मा, बृजराजसिंह राठौर, महेश सोढ़ानी, महेश सोलंकी, राहुल पांचाल, निर्मल मालवीय, बलवीरसिंह सोढ़ी, रजनीश जैन, प्रकाश बंसीवाल, खुशबू अरोरिया, पार्षद भगत सिंह भदोरिया, अनिता कटारा, अनिता  वसावा, निशा सोमानी, परमानंद योगी, योगेश पापटवाल, गौरव त्रिपाठी, धर्मेंद्र व्यास, शक्तिसिंह राठौर, कुशपाल सिंह चौहान, प्रदीप सिंह राव, अनारसिंह कुंपावत, अरविंद पुरोहित, लक्ष्मीनारायण धारवा, जयेश वसावा, भावना गुर्जर, अनिल पांचाल, गौरव पटेल, संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

बुधवार को इन क्षेत्रों में होगा जनसंपर्क
भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क बुधवार शाम को वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 में शाम 4 बजे से शुरू होगा। इसकी शुरुआत लक्ष्मणपुरा मेडिकल से होगी। यहां से मोहन टेलर से, टॉवर के पास से, जागृति आटा चक्की से बांयी ओर सीधे गांधी नगर मेन रोड, राधा कृष्ण मंदिर चौराहा से बांयी ओर अंबेडकर भवन का चक्कर लगाते हुए दांयी ओर सीधे टॉवर के सामने से बायीं ओर गली से होते हुए सीधे गांधी नगर मेन रोड, सेंट स्टीफन्स स्कूल के पास से शासकीय स्कूल होते गुजरात मांगलिक हाल पर समापन होगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!