Connect with us

RATLAM

जयस जिला उपाध्यक्ष भाजपा मे शामिल~~भाजपा कार्यालय मे महालक्ष्मी पूजन कर दी शुभकामनाएं

Published

on

जयस जिला उपाध्यक्ष भाजपा मे शामिल

रतलाम 12 नवम्बर 2023 / भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीतियों से प्रभावित होकर जयस के जिला उपाध्यक्ष वीनू गामड़ एवं सन्नी लोधा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला भाजपा कार्यालय मे जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने अंग वस्त्र पहनाकर दोनो का स्वागत किया। युवा नेताओं ने विधानसभा चुनाव मे भाजपा की जीत के लिए जी जान से मेहनत कर पार्टी प्रत्याशी को विजयश्री बनाने का संकल्प लिया इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, सोशल मीडिया करन वशिष्ठ आदि मोजूद थे।


भाजपा कार्यालय मे महालक्ष्मी पूजन कर दी शुभकामनाएं

रतलाम 12 नवम्बर 2023 / दीपावली पर्व पर भारतीय जनता पार्टी के पैलेस रोड़ स्थित कार्यालय मे महालक्ष्मी पूजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने पूजा विधि सम्पन्न कर उपस्थित पदाधिकारीयों को दीप पर्व एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व महालक्ष्मी जी आरती की गई।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, जिला सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, सोशल मीडिया प्रभारी करन वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, मयूर पुरोहित सहित पार्टी, प्रकोष्ठ, मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!