Connect with us

RATLAM

कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने पर भाजपा ने किया जिलेवासियों का धन्यवाद ज्ञापित

Published

on

कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने पर भाजपा ने किया जिलेवासियों का धन्यवाद ज्ञापित
रतलाम, 03 दिसम्बर। 
मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव में रतलाम जिले में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने पर भारतीय जनता पार्टी ने हर्ष जताते हुए सभी जिलेवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिले की पांच में से चार सीटों पर भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। एक सीट भी निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में जाने से कांग्रेस नहीं जीत पाई। चुनाव की यह जीत भाजपा के प्रति आम जनता के प्रगाढ़ विश्वास का प्रतीक है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के समर्पण की जीत है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, सांसद गुमान सिंह डामोर, सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, नवनिर्वाचित विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ. चिन्तामणि मालवीय एवं मथुरालाल डामर, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित ने मतदाताओं को भाजपा की ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ने देश एवं प्रदेश में सर्वहारा वर्ग के कल्याण के साथ चौतरफा विकास का जो क्रम शुरू किया है, वह लगातार जारी रहेगा। डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास को नई गति देगी और जन कल्याण की सारी योजनाएं भी लगातार जारी रहेगी। सभी नेताओं ने मतदाताओं को संकल्प व्यक्त किया कि वे रतलाम जिले के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। ‘‘सबका साथ-सबका विकास’’ के संकल्प के साथ भाजपा सरकार कार्य करेगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

रतलाम में हथियार लेकर घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार, मैग्जीन सहित तीन पिस्टल बरामद

झाबुआ2 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रमाण पत्र भेंट किया

झाबुआ2 hours ago

छात्राओं की शिकायत पर हॉस्टल अधीक्षिका निलंबित+++++ प्राचार्य को नोटिस, छात्राओं की मांग अनुसार विज्ञान विषयों के लिए शिक्षकों का पैनल उपलब्ध रहेगा****** जनसुनवाई के दौरान 60 आवेदनो पर सुनवाई करते हुए निराकरण के संबधित अधिकारियों को दिए निर्देश !

झाबुआ2 hours ago

प्रशासन के 10 समाचार पीआरओ की कलम से -प्रशासन के 10 समाचार पीआरओ की कलम से –

झाबुआ3 hours ago

नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा वेतन समस्या को लेकर कलेक्टर एवं प्रभारी मंत्री को आवेदन दिया गया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!