Connect with us

RATLAM

रतलाम में होगी दो दीक्षा, उत्सव की तैयारी

Published

on

रतलाम में होगी दो दीक्षा, उत्सव की तैयारी

रतलाम। शहर में इस वर्ष चातुर्मास के बाद जैनाचार्य की निश्रा में दो दीक्षाएं होने जा रही है, जिसके लिए जैन समाजजन उत्साहित है। मुमुक्षु निखीलकुमार जैन मुंबई का संयम ग्रहण उत्सव आचार्यश्री विजयकुलबोधि सूरीश्वर महाराज की निश्रा में मनाया जाएगा। आत्मकल्याण उत्सव के अन्तर्गत जैनाचार्य कल्याणरत्न विजय महाराज की निश्रा में मुमुक्षु विधिकुमारी का दीक्षा महोत्सव मनाया जाएगा।

निखीलकुमार जैन की दीक्षा सूरजपोल ग्राउंड जैन कॉलोनी में 5 दिसंबर की सुबह 9 बजे उपकरण वंदनावलि गीत-संगीत विवेचन के साथ कार्यक्रम आयोजित होगे। दोपहर 2.30 बजे वस्त्र वधामणां मुमुक्षु के श्रमणवेष रंगने का रंगारंग कार्यक्रम सिर्फ महिलाओं के लिए आयोजित होगा। रात्रि 8 बजे विदाई होगा, जिसमें संगीत जैन वारैया बोरीवली, संवेदना भाविक मेहता अहमदाबाद की ओर से व्यक्त की जाएगी।

शिविर में शामिल हुए बच्चेआचार्यश्री की निश्रा में रविवार दोपहर 3 से 4 बजे तक 14 वर्ष तक के बच्चों का सामयिक शिविर आगमोधारक भवन सेठजी का बाजार रखा गया। शिविर के बाद प्रभावना भी रखी गई। श्री देवसूर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ, गुजराती उपाश्रय श्री ऋषभदेव केशरीमल जैन श्वेताम्बर पेढ़ी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने शामिल होकर शिविर का लाभ लिया।

मुमुक्षु विधिकुमारी का दीक्षा महोत्सव कल से

आत्मकल्याण उत्सव के अन्तर्गत जैनाचार्य कल्याणरत्न विजय महाराज की निश्रा में मुमुक्षु विधिकुमारी का दीक्षा महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम विश्व कल्याण भवन हनुमान रूंडी में आयोजित होगा। 5 दिसंबर सुबह 8.30 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 3 बजे दीक्षा क्यों? विषय पर प्रवचन होंगे। रात्रि 8.30 बजे विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा।

6 को होगी दीक्षा

विजयकुमार लुनिया ने बताया कि 6 दिसंबर की सुबह 7.30 बजे दीक्षा विधि शुरू होगी। सुबह 8.30 बजे से रजोहरण अर्पण किया जाएगा। इसके बाद 9.30 बजे से लोच विधि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्रीदान प्रेम रामचंद्रसूरी आराधना भवन जैन संघ की ओर से धर्मालुओं से धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।(दैनिक पत्रिका से साभार)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
अलीराजपुर4 hours ago

अलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने किया आदेश जारी , विवादित थाना प्रभारी चंद्रशेखर आजाद नगर को हटाया ।

झाबुआ6 hours ago

अधिकारियों व कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के लिए राज्य कर्मचारी संघ ने ज्ञापन सौंपा

झाबुआ18 hours ago

रतलाम में हथियार लेकर घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार, मैग्जीन सहित तीन पिस्टल बरामद

झाबुआ18 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रमाण पत्र भेंट किया

झाबुआ18 hours ago

छात्राओं की शिकायत पर हॉस्टल अधीक्षिका निलंबित+++++ प्राचार्य को नोटिस, छात्राओं की मांग अनुसार विज्ञान विषयों के लिए शिक्षकों का पैनल उपलब्ध रहेगा****** जनसुनवाई के दौरान 60 आवेदनो पर सुनवाई करते हुए निराकरण के संबधित अधिकारियों को दिए निर्देश !

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!