Connect with us

झाबुआ

बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर जिला भाजपा ने किया माल्यार्पण

Published

on



जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता को अर्पित किए श्रद्धासुमन

झाबुआ, दिनांक 06/12/2023। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए। पार्टी नेताओं ने भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा एवं चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। झाबुआ के अम्बेडकर पार्क स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण सिंह नायक, जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव,पुर्व जिलाध्यक्ष शेलेश दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष बिट्टू सिंगार, विजय चौहान, राजेश मेहता, कार्तिक नीमा, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर , कार्यालय मंत्री मनोहर मोदी, मनोज अरोड़ा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप चोहान, नाना राठोर आदि ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर डॉ. अंबेडकर का पुण्य स्मरण किया। पूर्व में जिला मिडिया प्रभारी जिला उपाध्यक्ष, एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदि ने भाजपा जिला कार्यालय में बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

*बाबा साहब ने शोषितों की जिन्दगी बदलने का काम किया*
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने अम्बेडकर उद्यान स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तथा जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बाबा साहेब अंबेडकर के चरणों में प्रणाम करते हुए कहा कि बाबा साहब ने भारत का संविधान लिखा और हम संविधान को प्रणाम करते हैं। उन्होंने गरीबों, दलितों और शोषितों की जिंदगी बदलने के लिए लगातार संघर्ष किया।

बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया*
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण सिंह नायक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष शेलेश दुबे ने डॉ. अंबेडकर जी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि अंबेडकर जी ने भारत के संविधान के निर्माण के अलावा सामाजिक न्याय के साथ राष्ट्रीय एकता और अंखडता को एक सूत्र में बांधने का काम किया। उनके विचारों ने हमें संविधान के मूल तत्वों पर मार्गदर्शन दिया। आज डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर संकल्प लेते है कि हम उनके विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!