Connect with us

RATLAM

कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप का बड़नगर में जोरदार स्वागत

Published

on

कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप का बड़नगर में जोरदार स्वागत
रतलाम, 28 दिसंबर। मध्यप्रदेश मंत्री मण्डल में कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण करने के बाद रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप गुरूवार को पहली बार बड़नगर पहुंचे। यहां उनका भारतीय जनता पार्टी बड़नगर एवं सुशील फरब्दा मित्र मण्डल द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। श्री काश्यप के बड़नगर पहुंचते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। फूल मालाओं से स्वागत के साथ जोरदार आतिशबाजी भी की गई। श्री काश्यप के आगमन पर सुशील फरब्दा मित्र मण्डल द्वारा आरती भी उतारी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री शिव प्रकाश से काश्यप ने लिया मार्गदर्शन

रतलाम, 28 दिसंबर। मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भोपाल प्रवास के दौरान राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री शिव प्रकाश से भेंट कर मार्गदर्शन लिया। श्री काश्यप के साथ इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानन्द शर्मा उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!