Connect with us

RATLAM

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा कार्यालय में भारत माता एवं पितृ पुरूषों को किया माल्यार्पण जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा व पदाधिकारियों ने किया स्वागत-अभिनंदन

Published

on

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा कार्यालय में भारत माता एवं पितृ पुरूषों को किया माल्यार्पण
जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा व पदाधिकारियों ने किया स्वागत-अभिनंदन

रतलाम 31 दिसंबर 2023। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने पैलेस रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचकर भारत माता एवं पार्टी के पितृपुरूषोें डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। इससे पूर्व श्री काश्यप ने राजस्व कॉलोनी स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पहुंचकर प्रांत प्रचारक बलीराम पटेल एवं विभाग प्रचारक विजेन्द्र गोटी से भेंट की। श्री काश्यप का पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के निवास आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया।


जिला भाजपा कार्यालय में श्री काश्यप का जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया सहित पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सहकार्यालय मंत्री राकेश नागर, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सहप्रभारी निलेश बाफना, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, आईटी सेल प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल एवं वरिष्ठ नेता शरद जोशी आदि ने स्वागत अभिनंदन किया। श्री काश्यप का पूर्व गृहमंत्री श्री कोठारी के निवास पर महेन्द्र कोठारी, सीमा सुराना, विकास कोठारी सहित अन्य परिवारजनों ने स्वागत अभिनंदन किया।

भाजपा को नई ऊॅचाईयों पर ले जाएंगे – श्री काश्यप
कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी राजनैतिक दृष्टि से वरिष्ठ मार्गदर्शक है। उनसे सन् 1977-78 से पारिवारिक संबंध रहे है। म.प्र. के कैबिनेट मंत्री के रूप में नया दायित्व मिलने के बाद श्री कोठारी ने आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन दिया है, उनका लम्बा राजनैतिक एवं प्रशासनिक अनुभव है। उनके मार्गदर्शन से हम भाजपा को नई ऊॅचाईयों पर ले जाएंगे। मध्यप्रदेश में औद्योगिकीकरण को गति देकर सबका विकास करेंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!