Connect with us

RATLAM

लीनेस अध्यक्ष बनी कविता, सचिव विनिता और कोषाध्यक्ष रेखा मनोनीत – निवृतमान अध्यक्ष ने नवीन पदाधिकारियों को सौंपा पदभार – नवीन पदाधिकारियों को क्लब सदस्याओं ने दी बधाई

Published

on

लीनेस अध्यक्ष बनी कविता, सचिव विनिता और कोषाध्यक्ष रेखा मनोनीत
– निवृतमान अध्यक्ष ने नवीन पदाधिकारियों को सौंपा पदभार
– नवीन पदाधिकारियों को क्लब सदस्याओं ने दी बधाई!

जावरा। ऑल इंडिया लीनेस क्लब की लीनेस मल्टीपल सरगम-2 के लीनेस क्लब जावरा के नवीन सत्र 2024 के लिए अध्यक्ष पद पर कविताकुंवर शैलेन्द्रसिंह चौहान, सचिव विनिता ललीत सोनी तथा कोषाध्यक्ष पद पर रेखा उमेश रावल को मनोनीत किया गया है। लीनेस क्लब जावरा की निवृतमान अध्यक्ष रजनी अरोड़ा, सचिव दिपीका सोनी और कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा ने नवीन पदाधिकारियों को क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण की उपस्थिति में चार्ज देकर नए कार्यकाल को और अधिक ऊंचाईयों तक पहुंचाने हेतु बधाई दी।नवीन सत्र में माइक्रो चेयरपर्सन पद पर पुष्पा वरूण, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन पर पुष्पा गुप्ता, ममता सोनी, कविता चौहान, मोनिका सोलंकी और कृष्णा पोरवाल को मनोनीत किया गया है। क्लब अध्यक्ष कविताकुंवर ने बताया कि लीनेस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ममता छाजेड़ के मार्गदर्शन में लीनेस के डिस्ट्रिक्ट स्लोगन सेवा की रासलीला पर अपने दायित्वों का निवर्हन करते हुए पुरे वर्ष सेवा गतिविधियां की जाएगी। नवीन पदाधिकारियों का क्लब की पूर्वाध्यक्षों और सदस्यों ने स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया है। 

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!