Connect with us

Ranapur

विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर का हुआ आयोजन

Published

on

नगर परिषद अध्यक्ष ने विकसित भारत का संकल्प की शपथ दिलाई

✍️ नावेद रजा 📱9617057506

राणापुर। नगर परिषद राणापुर के बैनर तले विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर का आयोजन पुराना अस्पताल प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतलाम झाबुआ अलीराजपुर क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद  गुमान सिंह डामोर व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु भूरिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद  अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया ने की, कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता छगनलाल प्रजापत, जिला महामंत्री सोम सिंह सोलंकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नायक, अजजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह नलवाया, भाजपा मंडल महामंत्री संचित कटारिया, मंडल उपाध्यक्ष मनीष छिपानी, मंडल कोषाध्यक्ष आशीष सोनी,  सीबीएमओ उषा गहलोत , नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका आशीष सोनी, पार्षद कन्हैया लाल प्रजापत, मांगीलाल गाहरी लोकेंद्र सिंह परिहार, सुरेश वागुल, कमलेश नायक,राहुल मकवाना, कांतिलाल प्रजापत सहित नगर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं में आवेदकों का पंजीयन किया गया साथ ही पंजीकृत हितग्राहियो को लाभ वितरण / स्वीकृति पत्र भी प्रदाय किये गये।  कार्यक्रम में सांसद गुमामसिंह जी डामोर द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने तथा  तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन 2047 भारत को 2047 तक विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने एवं केंद्र की मोदी सरकार की गारंटी के बारे में बताया।  नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला दिलीप सिंह नलवाया के द्वारा नगर परिषद राणापुर के द्वारा संचालित विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओ में लाभान्वित हितग्राहीमूलक योजनाओ की जानकारी देते हुए नगर परिषद राणापुर के विकास कार्यों / योजनाओ  की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सोमसिंह सोलंकी एवं रामेश्वर नायक के द्वारा भी संबोधित किया गया।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष महोदया सुश्री दीपमाला नलवाया ने सभी उपस्थितों को विकसित भारत का संकल्प की शपथ दिलाई तथा युवा दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी के युवा दिवस कार्यक्रम का नासिक महाराष्ट्र से लाइव आईसीसी वेन पर सभी ने देखा और सम्बोधन सभी ने सुना। उक्त शिविर में नगर परिषद स्टाफ, महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, मलेरिया विभाग, उज्ज्वला योजना विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सईद मकरानी नगर के द्वारा किया गया। तथा अंत में आभार सीएमओ संजय पाटीदार ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!