Connect with us

झाबुआ

भ्रष्टाचार मुक्त राजस्व विभाग बनाते हम सबका दायित्व है राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा

Published

on



राजस्व विभाग द्वारा राजस्व महाअभियान 15 जनवरी से 29 फरवरी 2024 तक चलाया जाएगा



झाबुआ 15 जनवरी, 2024। कैबिनेट मंत्री राजस्व विभाग मध्य प्रदेश शासन श्री करणसिंह वर्मा एवं प्रमुख सचिव राजस्व विभाग श्री निकुंज श्रीवास्तव द्वारा राजस्व महाअभियान के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग ली गई। वीसी में प्रमुख सचिव राजस्व विभाग द्वारा राजस्व महा अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया की 15 जनवरी से 29 फरवरी 2024 तक चलाया जाएगा राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने हेतु महा अभियान का आयोजन 15 जनवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है ।
इस अभियान का उद्देश्य राजस्व न्यायालय आरसीएमएस में लंबित प्रकरण प्रकरणों यथा नामांतरण,बंटवारा अभिलेख दुरस्ती, सीमांकन इत्यादि का समय सीमा में निराकरण करना है। साथ ही नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज करना, नक्शे पर तरमीम, पीएम किसान का सेचूरेशन, समग्र का आधार से ई -केवाईसी और खसरे की समग्र एवं आधार से लिंकिंग भी किया जाएगा।
अभियान की शुरुआत से विभिन्न गतिविधियां चलाई जाएगी जैसे पटवारी द्वारा ग्राम में उपस्थित होकर राजस्व रिकार्ड का वाचन,समग्र आईडी केवाईसी तथा समय से खसरे की लिंकिंग, आरसीएमएस पर प्रकरण दर्ज करना आरसीएमएस पर लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण, उत्तराधिकार नामांतरण,सीमांकन एवं नक्शे में तरमीम जैसी गतिविधियां संपादित की जाएगी। जनप्रतिनिधि/ ग्रामसभा को ग्राम में बी 1 के वाचन की दिनांक एवं स्थान की सूचना दो दिवस पूर्व दी जाएगी। पटवारी निर्धारित समय सीमा में बी 1 का वाचन करेगें। ये कार्यवाही 7 दिवस में पूर्ण की जायेगी एवं जानकारी सारा एप के माध्यम से संकलित की जायेगी।
अभियान अंतर्गत नागरिकों की सुविधा हेतु लोक सेवा केन्द्र के अलावा एमपी ऑनलाइन एवं सीएससी कियोस्क के माध्यम से भी आरसीएमएस पर प्रकरण दर्ज करवाने की सुविधा का विकास किया जा रहा है। संपूर्ण अभियान की निगरानी सारा पोर्टल के माध्यम से की जाएंगी। वीसी में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा द्वारा समस्त राजस्व अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा गया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 45 दिन का विशेष महाअभियान चलाया जा रहा हैं। अतः भ्रष्टाचार मुक्त राजस्व विभाग बनाते हुए हम सबका दायित्व है कि राजस्व विभाग को ऊपर तक पहुंचाए। सभी अधिकारी अपना कर्तव्य समझे एवं राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिले से कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा, अपर कलेक्टर श्री एस.एस. मुजाल्दा, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, अधीक्षक भू अभिलेख, नायब तहसीलदार उपस्थित रहें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
अलीराजपुर3 hours ago

अलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने किया आदेश जारी , विवादित थाना प्रभारी चंद्रशेखर आजाद नगर को हटाया ।

झाबुआ5 hours ago

अधिकारियों व कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के लिए राज्य कर्मचारी संघ ने ज्ञापन सौंपा

झाबुआ17 hours ago

रतलाम में हथियार लेकर घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार, मैग्जीन सहित तीन पिस्टल बरामद

झाबुआ17 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रमाण पत्र भेंट किया

झाबुआ18 hours ago

छात्राओं की शिकायत पर हॉस्टल अधीक्षिका निलंबित+++++ प्राचार्य को नोटिस, छात्राओं की मांग अनुसार विज्ञान विषयों के लिए शिक्षकों का पैनल उपलब्ध रहेगा****** जनसुनवाई के दौरान 60 आवेदनो पर सुनवाई करते हुए निराकरण के संबधित अधिकारियों को दिए निर्देश !

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!