Connect with us

पारा झाबुआ

Published

on

झाबुआ में वसंत पंचमी के अवसर पर 14 फरवरी 2024 को प्रथम बार एक-दिवसीय जिला स्तरीय आज़ाद युवा खेल उत्सव का आयोजन होने जा रहे है। यह उत्सव जय बजरंग व्यायामशाला एवं शक्तियूवा मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। व्यायाम शाला के सीनियर खिलाडी गुलाब सिंह ने बताया इस उत्सव में पुरुष और महिलाएं दोनों भाग ले सकते हैं। खेल जैसे कि 5 किलोमीटर की दौड़, डेड लिफ्ट, और बाइसेप कर्ल शामिल हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए रस्साकसी जैसा एक अतिरिक्त खेल भी है। रजिस्ट्रेशन खुला है, और इस अवसर का सही उपयोग करने के लिए अपने कौशलों को प्रदर्शित करने के लिए तैयार रहें। यह आयोजन दिलीप क्लब झाबुआ में किया जाएगा जो की पहचाना जाता था खेलों के मुख्य केंद्र के रूप में।इसलिए फिर से इस जगह का वैभव बढ़ने हेतु यह एक दिवसीय खेल उत्सव किया जा रहा है। इस उत्सव के माध्यम से हम स्वस्थ युवा को प्रोत्साहित करते हैं और शक्तिशाली भारत के निर्माण में योगदान करते हैं। यह एक अद्भुत मौका है जहां आप अपने खेलीय कौशलों को साझा कर सकते हैं और उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। अब ऐसे ही खेल आयोजन होते रहेंगे जिसमे ग्रामीण युवाओ को खेलो से जोड़ने हेतु प्रयास किया जाता रहेगा युवाओं को खेलो की मुख्य धारा से जोड़कर नशा मुक्ति अभियान को बल दिया जायेगा उपरोक्त आयोजन राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय मेडलिस्ट सुशील बाजपेयी ( पहलवान ) के मार्गदर्शन मे किया जायेगा आइए खेल बढ़ाए खिलाड़ी बनाए। उपरोक्त जानकारी चन्दन सिंह एवं राजेश बारिया ने दी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!