Connect with us

DHAR

संगोष्ठी का आयोजन

Published

on


       धार 21 फरवरी 2024/ आत्मा योजनांतर्गत रबी कृषक संगोष्ठी का आयोजन ग्राम खड़की विकास खंड गंधवानी मे किया गया।। जिसमे कृषको को प्रशिक्षण देने हेतु वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक श्री एन. के.ताम्बे  एवं उप परियोजना संचालक आत्मा श्री के.एस.झनिया सर उपस्थित रहे।। श्री ताम्बे  द्वारा कृषको को रासायनिक खेती को प्रयोग कम करने एवम  जैविक एवं प्राकृतिक खेती की और अग्रसर होने की सलाह दी साथ ही रबी की फ़सलो मे लगने वाली बीमारियों एवं किटो के नियंत्रण हेतु प्राकृतिक नीम अर्क पांच पत्ती काडा एवं गौमूत्र का उपयोग करने हेतु सलाह दी एवं कृषको की समस्याओ का समाधान किया।। उप परियोजना संचालक आत्मा श्री झनिया द्वारा कृषको को आत्मा योजना के बारे मे संक्षिप्त विवरण दिया एवं रबी फसलों एवं अन्य सब्जीवर्गीय एवम आगामी फसलों मे प्राकृतिक रूप से कृषि करने हेतु सलाह दी। संगोष्ठी में ग्राम सरपंच एवं उपसरपंच एवं ग्रामीण जनता द्वारा जानकारी को उपयोगी बताते हुए कृषि मे उपयोग करने हेतु आश्वस्त किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!