Connect with us

अलीराजपुर

अलीराजपुर – मुख्यमंत्री मोहन यादव का जिले दौरा शनिवार को , कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

अलीराजपुर – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम अलीराजपुर आगमन शनिवार को होगा । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 4 बजे अलीराजपुर पहुंचेंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान की जीत हो इसके लिए कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में जुट जाने के लिए जीत का मंत्र देंगे। कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल को जैसे ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अलीराजपुर आने की जानकारी प्राप्त हुई भाजपा के लोकसभा संयोजक किशोर शाह भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोंटू शाह नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष थेपडिया पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रितु डावर युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप चौहान सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं की तत्काल बैठक भाजपा कार्यालय पर बुलाई गई और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई ताकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का नगर आगमन ऐतिहासिक हो सके। कार्यक्रम स्थानीय श्रीनाथ गार्डन में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव रतलाम से राणापुर होते हुए अलीराजपुर वाहन द्वारा आएंगे। अलीराजपुर में कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बड़वानी की ओर रवाना होंगे । उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने दी हैं ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
अलीराजपुर3 hours ago

अलीराजपुर – बड़े सहाब भाभरा मे पकडाया सट्टा , दो आरोपी पर मामला भी दर्ज , दोनों पार्टियों के विरोध के बाद भी क्यों नहीं हटा पा रहे विवादित भाभरा वाले सहाब को ।

झाबुआ6 hours ago

हब के सप्ताह 14 अन्तर्गत् ’’स्वागतम् लक्ष्मी कार्यक्रम’’ को राज्य स्तर से मिली सराहना****आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया

झाबुआ6 hours ago

कांग्रेस ने हमेशा भ्रमित ही किया:- डॉ.चिंतामणि मालवीय भाजपा हर वर्ष वर्ग की हितैषी:- प्रदीप उपाध्याय राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर भाजपा अजा मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

झाबुआ6 hours ago

सीएम हेल्पलाइन में अधिकाधिक शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक किया जाए कलेक्टर श्री बाथम ने समय सीमा पत्र की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

अलीराजपुर7 hours ago

अलीराजपुर – कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने ली बैठक , सीएम राईज स्कूल का कार्य तक समय सीमा में पूर्ण न होने पर संबंधित निर्माण एजेंसी पर वित्तीय जुर्माना एवं कार्य मे लापरवाही करने पर कार्यवाही की दी चेतावनी ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!