Connect with us

RATLAM

भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मनाएंगे डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती

Published

on

भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मनाएंगे डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती

रतलाम 12 अप्रैल 2024/ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती बूथ स्तर पर मनाएंगे। जिले का मुख्य कार्यक्रम 14 अप्रैल को  प्रातः 10:30 बजे छत्रीपुल स्थित अम्बेडकर सर्कल मे होगा | इसमें प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर उनका स्मरण करेंगे ।जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने बूथ कार्यकर्ताओ से जिले के प्रत्येक बूथ पर डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाने का आव्हान किया है | इस अवसर पर जिले के सभी मंडलो में भी आयोजन होंगे| जिला महामंत्री निर्मल कटारिया एवं संगीता चारेल ने पार्टी, प्रकोष्ठ, मोर्चा, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इस दौरान  अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आव्हान् किया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!