Connect with us

RATLAM

भाजपा का घोषणा पत्र नया जुमला जनता को भ्रमित कर  सत्ता हथियाने का षड्यंत्र: साबिर फिटवेल***बेरोजगारी नारी शक्ति किसानों के हितार्थ एमएसपी कानून  महंगाई लद्दाख शेड्यूल मणिपुर शांति के लिए घोषणा पत्र में जिक्र नहीं*

Published

on

भाजपा का घोषणा पत्र नया जुमला जनता को भ्रमित कर  सत्ता हथियाने का षड्यंत्र: साबिर फिटवेल*
बेरोजगारी नारी शक्ति किसानों के हितार्थ एमएसपी कानून  महंगाई लद्दाख शेड्यूल मणिपुर शांति के लिए घोषणा पत्र में जिक्र नहीं*
झाबुआ :भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव के चलते अपना घोषणा पत्र जारी किया जिसे कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने घोषणा पत्र में किए गए वादों को भाजपा का एक और नया जुमला ओर देश की जनता को भ्रमित कर सत्ता हथियाने का षड्यंत्र बताया  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में जो भी वादे किए जब सत्ता में आई तो सभी वादे पूरे किए भाजपा विगत 10 वर्षों से सत्ता पर काबिज है इन 10 वर्षों में देश का बंटाधार करके रख दिया कांग्रेस व यूपीए शासनकाल में 14 प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश में 55 लाख करोड़ का कर्ज था भाजपा के 10 वर्षों में 205 करोड़ के कर्ज में देश डूबा हुआ है इन 10 सालों में 150 लाख करोड़ का कर्ज़ मोदी शासन काल में बड़ा है जो जग जाहिर है वही देश में अरबपतियों की संख्या बढ़ रही है उनकी संपत्तियों में भी इजाफा हो रहा है उनकी संपत्ति दिन दुगनी रात चौगुनी हो रही है उसी के साथ देश में गरीबों बेरोजगारों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है वहीं भारत दुनिया भर में   सर्वाधिक कर्जदारों की सूची में आठवें नंबर पर पहुंच चुका है  जो सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए  कर्ज लेकर मुफ्त में रेवड़िया  बांटी गई है
जीसके कारण देश में आज यह हालत हो गए हैं आज जिस तरह देश कर्ज में डूब रहा है  केंद्रीय बजट   की 20 प्रतिशत  राशि  ब्याज में ही चली जाती है जिससे देश के विकास में बाधा आना स्वाभाविक है
कांग्रेस प्रवक्ता फिटवेल ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में सरकारी नौकरी का जिक्र नहीं किसानों के हितार्थ  एमएसपी कानूनी गारंटी का भी उल्लेख नहीं नारी शक्ति महिलाओं को हर साल ₹1 लाख  राशि देने का भी जिक्र नहीं किया गया सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50% आरक्षण का जिक्र नहीं महंगाई बेरोजगारी नियंत्रण को लेकर कोई उल्लेख नहीं वही मणिपुर मे शांति और लद्दाख जनजातीय क्षेत्र संविधान के छठे शेड्यूल का भी घोषणा पत्र में कहीं से कहीं तक उल्लेख नहीं किया गया वही बेरोजगारों के लिए 20 लाख का लोन और मुद्रा लोन का झुनझुना देकर उन्हें भ्रमित किया जा रहा है  भाजपा ने विगत घोषणा पत्र में 1 साल में 2 करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा किया था जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया वहीं  देश का युवा बेरोजगार आज सरकारी नौकरी मांग रहा है और भाजपा उन्हें बैंकों का कर्जदार बनाने पर तुली हुई है
फिटवेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को देश की जनता ने सराहा है कांग्रेस जो कहती है वह करती है और भाजपा की करनी कथनी में अंतर है

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!