Connect with us

राजनीति

भाजपा की बैठक संपन्न,पदअधिकारीओ को पुष्पमाला पहनकर कर दी शुभकामनाएं

Published

on

राणापुर। भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक ब्लाक‌ कालोनी में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन हेतु वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर लाल सेठिया, राजेन्द्र उपाध्याय, ललित बंधवार, दिनेश राठोड़,दिलीप नलवाया उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ नेताओं ने तन मन धन से कार्यकर्ताओं से संगठन के लिए कार्य करने की बात कही। नेताओं ने कहा की चुनाव तो हम निश्चित रूप से जीत रहे हैं।  ये चुनाव किसी एक व्यक्ति का नहीं है,‌ यहां चुनाव मोदी जी का है, राष्ट्रीयहित का है, हमें यह‌‌ प्रयास करना है की हम देश मे 400 पार और प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज करें, जिसके लिए हमें अपने सभी गीले सीकवे भुला कर समर्पित रुप से संगठन के लिए कार्य करना है। बैठक में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने सुझाव रखे। भाजपा‌ नगर मंडल राणापुर की नविन कार्यकारणी के पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनकर स्वागत भी किया गया। बैठक में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया, भाजपा मंडल अध्यक्ष लालचंद (लाला) गाहरी, मंडल महामंत्री संचित कटारिया व कमलेश नायक,  आशीष सोनी, मांगीलाल गाहरी,लाला राठौड़,प्रकाश राठौड़, मनीष छिपानी, विश्वास जैन,नावेद रजा, अनिल राठौड़, राजेन्द्र डामोर,कालू वसुनिया,दलसुख गेहलोत,राहुल मकवाना,सुनिल सोनी,दीपक भूरिया,अमन मेड़ा, अविनाश पंड्या,जयेश तुवरिया आदी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!